9.8 C
New York
Monday, October 19, 2026

एसडीएम विवेक पर बंदरों ने किया हमला…घायल

बुजुर्ग को बचाते वक्त हुआ…पढ़िए क्या है पूरा मामला

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक पर सैर करते वक्त बंदरों ने हमला कर दिया जिसमें वह मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।

जब इस बारे में उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि पाथवे पर सुबह एक बुजुर्ग सैर कर रहे थे जब वह उनके पास से गुजर रहे थे अचानक बंदरों ने उन पर हमला कर दिया उनकी मदद के लिए जैसे ही वह आगे बढ़े बंदरों ने बुजुर्ग को छोड़ उन पर हमला कर दिया वह तेजी से पीछे हटे इस दौरान बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गए जिसमें वह मामूली तौर पर घायल हुए हैं।

 

बंदरों का आतंक…

पांवटा साहिब में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है विशेष तौर पर यमुना विहार और ऐसे ही कई कालोनियों में बंदरों का आतंक इतना है कि लोग अपनी छतों पर भी नहीं जा सकते,

बता दें कि पिछले 3 वर्षों में यमुना विहार सहित दो लोग बंदरों के आतंक के चलते छतों से गिर चुके हैं जिनमें वह गंभीर रूप से घायल भी हुए इसके अलावा दर्जनों लोगों को बंदरों के काटने के कारण अस्पताल का रुख करना पड़ा है

ये भी देखें… ड्रग्स माफिया के खिलाफ उतरी महिलाएं

वही आपको बता दें कि आक्रामक बंदरों को रेस्क्यू करने के लिए एक पूरी टीम पांवटा साहिब में मौजूद है बंदरों को पकड़ने के लिए बकायदा पिंजरे भी बनाए गए हैं लेकिन जिस स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है कुछ कर्मचारी कम हैं तो कहीं इच्छा शक्ति की भी कमी देखी जा सकती है।

http://प्रदेश में प्रत्येक बच्चे को मिले उच्च शिक्षा…सरकार का धेय…सुखराम चौधरी 2 स्कूलों के शुभारंभ पर बोले मंत्री.. https://bit.ly/3q5WN4u

वहीं कुछ लोगों ने बताया कि सभी बंदर आक्रामक नहीं है बल्कि कुछ बंदर ही आक्रामक है जो अक्सर हमला करते हैं और उनके हमले में ही ज्यादातर लोग घायल होते हैं ऐसे में लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे आक्रामक बंधुओं को पकड़ कर कहीं दूर जंगलों में छोड़ा जाए ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

http://*फेंक न्यूज़ हो रही वायरल देखे क्या है शेख खुशी का कारण…* http://www.ashokatimes.com/?p=55.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles