15.8 C
New York
Saturday, November 7, 2026
Home Blog

पांवटा साहिब में युवती की किडनेपिंग व मारपीट को लेकर मामला दर्ज…

0

कथित पत्रकार ने बनाया पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव…!

Ashoka Times…7 November 2026

पांवटा साहिब में युवती की शिकायत पर किडनेपिंग व मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने इस वारदात को पांवटा साहिब के सबसे पोश इलाके वाई प्वाइंट के पास अंजाम दिया।

पांवटा साहिब में एक युवती द्वारा अपनी किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। कुमारी तनीषा निवासी जिला यमुनानगर, हरियाणा ने शिकायत दर्ज कारवाई कि ऐलन सैनी निवासी गदौसी तथा उसके साथी केशव, काका रंधावा व अन्य व्यक्ति पिछले कुछ समय से उसे व उसकी चचेरी बहन को परेशान एवं धमका रहे थे। लेकिन 6 नवंबर को जब शिकायतकर्ता अपनी चचेरी बहन व अन्य साथियों के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब के वाई-प्वाइंट पर पहुंची तो ऐलन सैनी व उसके करीब 6-7 साथी दो गाड़ियों में वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथों में डंडे व अन्य हथियार थे। उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथियों पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे संचत शर्मा व जमू चौधरी को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी इसकी चचेरी बहन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर कर अपने साथ ले गए तथा जान से मारने की धमकियां भी दीं।जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कथित महिला पत्रकार ने पुलिस पर बनाया दबाव…?

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ख़ुद को पत्रकार बताने वाली महिला द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया गया कि उसके आरोपी देवर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज न किया जाए। लेकिन पुलिस ने यूवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है और जांच शुरू‌ कर दी है।

वही इस मामले को लेकर एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा की युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।

 

सिरमौर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा…एक की मौत…9 गंभीर रूप से घायल

0

सिरमौर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा…एक की मौत…9 गंभीर रूप से घायल

Ashoka time’s…6 Nov 26

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया है। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार हादसा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर डुंगा घाट के समीप एक तीखे मोड़ पर पेश आया, जहां बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए कयाणा की ओर जा रहे लिंक रोड पर जाकर रुकी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर घायलों को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया जा रहा है।। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जानकारी मिली है कि जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके के लोग शिमला की ओर से दिवाली पर्व पर अपने घर आ रहे थे। इस बीच वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उधर, प्रशासन ने मेडिकल कालेज प्रबंधन नाहन को अलर्ट कर दिया है। पुलिस घटनास्थल पर हादसे की जांच में जुट गई हैं।

पांवटा साहिब के अंतर्गत सड़क दुर्घटना 02 लोग घायल मामला दर्ज*

0

पांवटा साहिब के अंतर्गत सड़क दुर्घटना 02 लोग घायल मामला दर्ज*

Ashoka time’s…5 Nov 26

दिनांक 04/11/26 पुलिस थाना पांवटा साहिब में आफताब निवासी मकान नं० 158, भूपपुर, तह० पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 03.11.2026 को वह सड़क के किनारे अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। उसी समय एक व्यक्ति उसके सामने सड़क क्रॉस करके दूसरी तरफ जा रहा था। समय करीब 11:00 बजे दिन, एक मोटर साइकिल का नं० HP17J-0897 पर दो व्यक्ति सवार होकर रैन वैक्सी की तरफ से बद्रीपुर पांवटा की तरफ जा रहे थे, तो मोटर साइकिल चालक ने तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाते हुए सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को जोर से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर नीचे गिर गया। टक्कर से मोटर साइकिल सवार व पीछे बैठा व्यक्ति भी मोटर साइकिल सहित नीचे गिर गए । इस टक्कर से पैदल चल रहे व्यक्ति को सिर में व मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को माथे पर चोटें लगीं है । पैदल चल रहे व्यक्ति का नाम राकेश कुमार उर्फ बच्चू मालूम हुआ और मोटर साइकिल चालक का नाम नीरज कुमार, निवासी केदारपुर व मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति का नाम मुकेश कुमार, निवासी केदारपुर मालूम हुआ है। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मोटर साइकिल चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।

पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद मामला दर्ज*

0

पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद मामला दर्ज*

Ashoka time’s…5 Nov 26

दिनांक 04/11/26 को पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 291 ग्राम गांजा बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब पुरुवाला डोबरी नहर रोड़ के पास में मौजूद थी तो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला डा0 गोरखुवाला तह0 पावंटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 291 ग्राम गांजा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

रेणुका जी में 100 मीटर के दायरे में नहीं चलेगी कोई दुकान, हाईकोर्ट के निर्देश –

0

रेणुका जी में 100 मीटर के दायरे में नहीं चलेगी कोई दुकान, हाईकोर्ट के निर्देश –

अस्थायी दुकानें और मोबाइल कैंटीन हटाने के आदेश, नहीं तो आश्रम पर होगी बड़ी कार्रवाई….

Ashoka time’s…5 Nov 26

दिवाली पर्व को लेकर रेणुका जी – ददाहू में पटाखा बिक्री के स्थान को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रशासन द्वारा पटाखा बिक्री के लिए जिस स्थान की अनुमति दी गई है, विक्रेताओं को उसी निर्धारित स्थान पर ही पटाखा बेचना होगा। बाजार में पटाखा बेचने की अनुमति नहीं है।

इस मामले को लेकर व्यापार मंडल ददाहू के प्रधान, ग्राम पंचायत ददाहू के प्रधान पंकज गर्ग और तहसीलदार ठाकुर जय सिंह से निवेदन किया गया है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और गलती न करें। जहां की अनुमति दी गई है, वहीं पर पटाखा बिक्री होनी चाहिए।

हाईकोर्ट तक जाएगा मामला –

जानकारी के अनुसार इस मामले की सूचना पहले ही पुलिस प्रशासन और एसपी सिरमौर को दे दी गई है। यदि गलती से भी पटाखा बाजार में बेचा गया, तो इस मामले को हाईकोर्ट के दरबार में ले जाया जाएगा।

इसमें परमिशन देने वाले अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, व्यापार मंडल प्रधान और पुलिस को भी पार्टी बनाया जाएगा। साथ ही यदि कोई दुकानदार चोरी-छिपे दुकान में पटाखा बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ बीएनएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

बताया जा रहा है कि नदी के पास निर्धारित स्थल पर आज भी पानी उपलब्ध है और रेत भी उपलब्ध है, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से वह स्थान अधिक उपयुक्त है।

बाजार में दुकानदारों द्वारा सामान बाहर तक लगाने और टू-व्हीलर खड़े करने से लोगों को चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की गई है कि अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।

100 मीटर के दायरे में दुकानों पर रोक –

वहीं रेणुका जी से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार अब रेणुका जी में 100 मीटर के दायरे में कोई भी दुकान नहीं चलेगी।

जो भी अस्थायी दुकानें बनी हैं, उन्हें बंद करना होगा। निर्देशों का पालन न करने पर आश्रम पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही लगी हुई मोबाइल कैंटीन को भी हटाना होगा।

शिलाई 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ#त…तीन बहनों का इकलौता भाई

0

शिलाई 11 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ#त…तीन बहनों का इकलौता भाई

Ashoka time’s…5 Nov 26

सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र अनिकेत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

अनिकेत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बोंच में छठी कक्षा का छात्र था। अनिकेत पुत्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत लाणी बोराड के कटारी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि घर के समीप पेड़ पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। अनिकेत अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा और तीन छोटी बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नायब तहसीलदार जय कृष्ण ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। मामले की जानकारी जुटाने के लिए मौके पर पटवारी को भेजा गया है।

 

वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण पराशर ने अनिकेत को होनहार विद्यार्थी बताते हुए कहा कि वह पढ़ाई के साथ विद्यालय की हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लेता था। उन्होंने छात्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान टीआर निंटा ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। अनिकेत के साथी विद्यार्थी भी उसके असमय निधन से गहरे सदमे में हैं। उसके जाने से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त

0

तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार कार्य योजना पर तत्परता से करें कार्यः उपायुक्त

Ashoka time’s…04 Nov 26

नाहन, 04 नवम्बर। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना तथा सिरमौर को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है। प्रियंका वर्मा आज यहां जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
उपायुक्त ने कहा कि 60 दिन का तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0, 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति को तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-4.0’ के तहत तैयार की गई कार्य योजना पर तत्परता से कार्य करने पर बल दिया। कोटपा (विज्ञापन का निषेध तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध, तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक, नाबालिकों को तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर प्रतिबंध तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है। इसकी अनुपालना कड़ाई से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विशेष कर युवाओं को नशे की कुरीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने संबंधित विभाग को तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों में वृद्धि करने के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर 50 गांवों को तम्बाकू मुक्त करने के निर्देश दिए।
प्रियंका वर्मा ने कहा कि अधिनियम का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए ताकि नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए समय-समय पर गठित कार्य बल को होटलों, सार्वजनिक स्थानों तथा संवेदनशील स्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ चालान भी करने चाहिए। उन्होंने जिला की नगर परिषद तथा नगर पंचायत के माध्यम से कूड़ा एकत्रित करने वाली स्वच्छता गाड़ियों में एंटी टोबैको जिंगल के माध्यम से आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. राकेश प्रताप ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने अवगत करवाया कि 28 अक्टूबर से 26 दिसम्बर, 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, शहरी निकायों, पंचायती राज संस्थाओं व अन्य सभी प्रशासनिक संस्थानों के सहयोग से तम्बाकू मुक्त अभियान 4.0 को कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को तम्बाकू व अन्य नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।
बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई।
जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वी के सांगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

10वीं पास के लिए 400 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 6 नवंबर को…

0

10वीं पास के लिए 400 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 6 नवंबर को…
Ashoka time’s….4 Nov 26

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती की जा रही है। 18 से 30 वर्ष की आयु के दसवीं पास युवक-युवतियां 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय मंडी (खलियार) में साक्षात्कार दे सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 11 हजार से 16 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए 01905-235508 पर संपर्क करें।

सिरमौर SP को शिकायत, बाजार में पटाखों पर रोक और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग…

0

सिरमौर SP को शिकायत, बाजार में पटाखों पर रोक और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग

Ashoka time’s….4 Nov 26

सिरमौर जिला के ददाहू बाजार में दीवाली सीजन और अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने आज SP सिरमौर को शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत में मांग की गई है कि 4 तारीख से 30 तारीख तक ददाहू बाजार में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए रेणुका जी थाना प्रभारी प्रियंका चौहान को सख्त निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

इसके साथ ही मांग की गई है कि जब तक अंतर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेला चलेगा, तब तक सभी दुकानदार अपना सामान पूरी तरह से दुकान के भीतर ही बेचें। कोई भी दुकानदार सीढ़ियों पर या बाहर सामान न रखे, ताकि बाजार में आने-जाने वाले लोगों और बैठने वालों को परेशानी न हो।

“मैंने यह बात जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक के सामने रखी है। मौके पर DSP शक्ति सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है और थाना प्रभारी को इस बारे में सख्ती से निर्देश दिए जाएंगे।”

शिकायतकर्ता ने रेणुका जी के विधायक विनय कुमार से भी अपील की है कि इस मामले में राजनीति न की जाए और दुकानदारों को नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी की जान को खतरा न हो।

पांवटा: टैम्पू चालक से मारपीट, यूनियन उप प्रधान सहित आधा दर्जन पर मामला दर्ज…

0

पांवटा: टैम्पू चालक से मारपीट, यूनियन उप प्रधान सहित आधा दर्जन पर मामला दर्ज…

Ashoka time’s…3 Nov 26

दिनांक 03.11.2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में अरुण खान निवासी हरिपुर टोहाना, डा० शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 02.11.2026 को वह अपने टैम्पू नंबर HP17A-0425 में भाटावाली से प्रवासी मजदूर के घर का सामान लोड करके मेन रोड पर आया, तो जिला सिरमौर टैम्पू यूनियन के कुछ लोग गाड़ी नंबर HP17D-0911 से उसका पीछा करने लगे ।नक्शे देखें

उन्होंने अपनी गाड़ी उसके टैम्पू के आगे लगाकर उसे रोका और उसके साथ हाथापाई करने लगे तथा प्रवासी मजदूर के साथ भी गाली-गलौच की और उसे जबरदस्ती यूनियन ले जाने लगे । यूनियन के छोटा प्रधान आशिक अली अपने कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट की तथा गालियां दी । जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।