8.3 C
New York
Tuesday, November 24, 2026
Home Blog Page 837

“डिस्कस थ्रो” में सिलाई की छात्रा कनिष्का ने किया प्रथम स्थान प्राप्त….

0

Asokatime’s… 4September

सिरमौर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिलाई आरबीएल की छात्रा कनिष्का नेगी ने “डिस्कस थ्रो” में प्रथम स्थान हासिल किया है जिससे पूरे स्कूल में खुशनुमा माहौल बना हुआ है

वहीं स्कूल प्रबंधन के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि उनके स्कूल के छात्रा राज जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

वही स्कूल के चेयरमैन एस आर शर्मा व प्रिंसिपल शूरवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की बच्ची की इस उपलब्धि पर स्कूल के सभी शिक्षकों और कनिष्का के माता-पिता को बधाई दी गई है

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चे की चौमुखी विकास तो होगा ही साथ में आने वाली युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आने से भी बच सकती है

जिला स्तरीय टूर्नामेंट में द स्कॉलर्स होम स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन…

0

Ashoka Times….

जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती निशा परमार जी ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर 14 और अंडर-19 प्रतियोगिता में बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा।

अंडर 14 टूर्नामेंट में जो की 28 से 31 अगस्त 2022 तक मानपुर देवड़ा में हुए थे उसमें जूडो प्रतियोगिता में ऋषि शर्मा, रमन कुमार, शौर्य शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। तथा सानिध्य शर्मा, साहिल शर्मा, भुवन्यु शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया ।
प्रणव कृष्णा बास्केटबॉल के लिए आदित्य फुटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है ।
वहीं पर दूसरी तरफ 28 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक अंडर-19 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन boys school पांवटा में हुआ । हाई जंप में हितेन सपोलिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
द स्कॉलर्स होम स्कूल की बास्केटबॉल टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल कोच गुरजीत सिंह को हार्दिक बधाई दी।

हितेन सपोलिया, यशवंत और तनिष्क खुराना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए।

अंडर 14 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 31 अगस्त और 1 सितंबर को govt. स्कूल सराहा में हुआ।
गुरमन प्रीत सिंह ने 100 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा 4*100 मीटर रिले रेस में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चुना गया है।

इस खेल प्रतियोगिता के परिणाम को देखते हुए स्कूल निर्देशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग व गुरमीत कौर नारंग ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं जो उनके उज्ज्वल भविष्य को दर्शाता है
तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बनता है।

इस अवसर पर स्कूल के शारीरिक प्रशिक्षक डॉ कुलदीप बतान (HOD Sports), रोहित शर्मा, प्रवीण ठाकुर, ज्ञान सिंह तोमर, निशा ठाकुर और लक्ष्मी शर्मा को भी हार्दिक बधाई दी।

कार अनियंत्रित हाे 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी…दर्दनाक हादसा

0

50 वर्षीय शिक्षक की मौत…

Asokatime’s… 4September

पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत खाबल के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।हादसे में प्राथमिक पाठशाला खाबल में कार्यरत अध्यापक सुरेंद्र सिंह (50) की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा खराब सड़क के चलते हुआ।सुरेंद्र सिंह निवासी झेलटवाड़ी शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद कार में घर लौट रहा था

इस दौरान चिड़गांव-खाबल रोड पर खाबल से थोड़ी दूरी पर कार अचानक अनियंत्रित हाेकर 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना खौफनाक था की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

वही, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मूलभूत सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के की जा रही प्रदान…सुखराम

0

Ashoka Times…03 सितंबर

पांवटा साहिब, 03 सितंबर- बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के सामाजिक और आर्थिक कल्याण के कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरम्भ की गई है।

उन्होंने कहा कि समाजिक के अन्य वर्गों की तरह अल्प संख्यक वर्ग को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के राष्ट्रीय आहवान के साथ हम सबको आगे बढ़ना चाहिए ताकि हमारा देश सुदृढ़ हो सके।

सुखराम चैधरी आज शनिवार को पांवटा साहिब के गोयल धर्मशाला में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन की अध्यक्षता के अवसर पर बोल रहे थे।  इस सम्मेलन में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों तथा पांवटा विधान सभा क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया।

सुख राम चैधरी ने कहा कि समाज के हर वर्ग और समुदाय को प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने अल्प संख्यक सुमदाय के लोगों का आहवान किया कि वे अपने बच्चों को स्कूली शिक्षा से लेकर तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करें ताकि से बच्चे सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सभी अवसरों का लाभ उठाने के लिए पात्र हो सकें। उन्होंने कहा  कि पांवटा क्षेत्र में बहुत से स्थानों पर ऐसे स्कूलों को अपग्रेड किया गया है जहां पर अल्प संख्यक समुदाय के लोग बहुल संख्या में रहते हैं।

सुखराम चैधरी ने कहा कि पांवटा क्षेत्र में अल्प संख्यक समुदाय के 89 प्रतिशत जनसंख्या को बिजली की सुविधा प्रदान की जा चुकी है और जो परिवार तकनीकी कारणों से बचे हैं उन्हें भी यह सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि अल्प संख्यक समुदाय भी प्रदेश सरकार की 125 यूनिट निशुल्क बिजली का लाभ उठा सके।

इस मौके पर अल्प संख्य मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिदिदकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर समुदाय और वर्ग को स्वाभिमान से जीने का रास्ता दिखाया है और समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं योजनाएं आरम्भ की हैं जिनका लाभ हम सबको उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शानदार ढंग से देश का नेतृत्व किया जबकि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश की बागडोर बहुत ही बढ़िया ढंग से संभाली और दवा, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी नहीं होने दी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवम् चेयरमैन वक्फ बोर्ड राजबली, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक क स्मसाद अली,मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक शमशेर अली, प्रदेश महामंत्री आरिफ अली, महामंत्री समीम अहमद, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चैधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चैधरी, ओएसडी शेखरानंद उप्रेती सहित स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

तालाब में कमल का फूल तोड़ने उतरे व्यक्ति की डूबने से मौत…

0

रेस्क्यू कर निकाला शव…

Ashoka Times…3 सितंबर

नाहन के काली स्थान तालाब में कमल का फूल देने उतरे युवा की डूबने से मौत हो गई।

शनिवार दोपहर को काली स्थान तालाब में एक शख्स जिसकी पहचान 48 वर्षीय सुभाष के तौर पर हुई है वह कमल के फूल तोड़ने के लिए गया लेकिन तालाब में काफी दलदल थी इस दलदल में व्यक्ति फस गया फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले की सूचना उसके मित्र ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस द्वारा सेना के जवानों को मौके पर बुलाया गया और कुछ मिनटों में उस शव को बाहर निकाला गया।

वही मौके पर पहुंची डीएसपी मीनाक्षी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि काली स्थान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई।

http://*40 किलो वजनी महिला के पेट से निकाली 32 किलो की रसोली…जेसी जुनेजा डॉक्टर्स का कमाल* *पढ़िए और देखिए कैसे बचाई महिला की जान…* https://bit.ly/3TF7Mzp।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए

मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0.

http://*परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…* https://bit.ly/3cB4SuX।

 

40 किलो वजनी महिला के पेट से निकाली 32 किलो की रसोली…जेसी जुनेजा के डॉक्टर्स का कमाल…

0

पढ़िए और देखिए कैसे बचाई महिला की जान…

ASHOKA TIME’S…3 सितंबर

पांवटा साहिब के जेसी जुनेजा अस्पताल में लगभग 32 किलो की रसौली 40 किलो की महिला के पेट से निकाली गई है जिसके बाद अब यह महिला नया सुखद जीवन जी पायेगी।

पांवटा साहिब के जेसी जुनेजा अस्पताल में एक महिला को नई जिंदगी देकर डॉक्टरों ने यह साबित कर दिया कि भगवान के बाद वही इस धरती पर जीवन दे सकते हैं।

महिला के पेट में दिखाई दे रही 32 किलो से अधिक की रसौली

पातलियों पंचायत की रहने वाली एक महिला जिसका कुल वजन लगभग 40 किलो था और लगभग 32 किलो से अधिक की रसोली उसके पेट में मौजूद थी यानी 40 किलो की महिला थी लगभग उतने ही किलो की उसके पेट में रसोली भी थी। इस महिला का कुल वजन 70 किलो से अधिक था जो अब घटकर 35 से 40 के बीच में रह गया।

अस्पताल की एडमिनिस्ट्रेटिव और डॉक्टर्स की टीम जिनके निर्णय ने बचाई महिला की जान..

कई अस्पतालों ने इस ख़तरनाक ऑपरेशन के लिए मना कर दिया था क्योंकि इसमें सीधे तौर पर महिला की जान को खतरा था ऐसे में जेसी जुनेजा में आखिरी स्टेज पर यह महिला इलाज के लिए पहुंची पहले दौर में जेसी जुनेजा अस्पताल के के सर्जन टीम ने भी यह रिस्क लेने से मना कर दिया लेकिन इस महिला के पति जो कि काफी गरीब हैं उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बाद वह कहीं और नहीं जा पाएंगे ऐसी स्थिति में जेसी जुनेजा की मैनेजमेंट कमेटी जिसमें डॉक्टर संजीव सहगल और त्यागी जी द्वारा यह रिस्क लेने का निर्णय लिया गया ।

सर्जन डॉ नीलेश सर्जरी के बारे में बताते हुए..

इस बड़ी और खतरनाक सर्जरी के लिए सर्जन डॉ नीलेश जगने द्वारा एक टीम बनाई गई जिसमें डॉक्टर रमन, इकराम, पंचम राणा, अंकुश शामिल रहे, वहीं दूसरी ओर इस बड़ी सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया के लिए भी टीम बनाई गई जिसमें लीड करते हुए डॉ रजत मंगला, डॉक्टर नीरज डॉक्टर मीरा और सिस्टर बेबी द्वारा ऑपरेशन थिएटर में अपनी विशेष दक्षता के साथ काम किया गया और 32 किलो से अधिक की पेट में बनी रसोली सफलता के साथ निकाल दी गई। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कई बार महिला की पल्स बीपी अप डाउन हुए लेकिन बेहतरीन सर्जन और एनेस्थीसिया की टीम ने उन्हें एक बार फिर रिवाइज किया और सफल ऑपरेशन कर महिला को नई जिंदगी दी।

इस बारे में सर्जन डॉक्टर नीलेश जगने एनएसथीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर रजत मंगला ने बताया कि अस्पताल एडमिनिस्ट्रेटिव टीम द्वारा बड़ी सर्जरी में साहसी निर्णय लिया गया जिसके बाद हमने मिलकर लगभग 32 किलो की रसोली महिला के पेट से सफलता के साथ निकाल दी गई।

वही इस मौके पर मौजूद ट्रस्टी आरपी तिवारी ने कहा कि जिला सिरमौर में इस वक्त जैसी जुनेजा आम नागरिकों तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहा है जिसमें सभी तरह के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद है एक समय ऐसा था जब गंभीर इलाज के लिए चंडीगढ़ देहरादून लोगों को जाना पड़ता था लेकिन अब बड़े अस्पतालों की सुविधाएं जैसी जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल में मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी आम नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि वह इस चैरिटेबल अस्पताल के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक बात पहुंचाएं ताकि गरीब से गरीब इंसान भी इलाज में लाभ प्राप्त कर सकें।

वही इस बारे में पूर्व में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव सहगल जो इस वक्त जेसी जुनेजा अस्पताल में इंचार्ज हैं उन्होंने बताया कि जेसी जुनेजा में हर तरह की सुविधा इस वक्त हम मरीजों को दे रहे हैं जिसमें ऑर्थो स्पेशलिस्ट यानी हड्डियों के विशेषज्ञ भी मौजूद हैं जो 8 से अधिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जेसी जुनेजा में सभी तरह के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम, सर्जरी सुविधाएं, उच्च तकनीकी टेक्नीशियन मौजूद है इस चैरिटेबल अस्पताल का एक ही मकसद है कि गरीबों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच पाएं। इस मौके पर पादरियों पंचायत के प्रधान सज्जन सिंह और विनय भी मौजूद रहे।

 

ए.के.एम स्कूल के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन कबड्डी समूह गान में दिया बेहतरीन प्रदर्शन…

0

Asokatime’s… 3September 

श्री रेणुका (ददाहू) के ए.के.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल आज अंडर 14 के टूर्नामेंट के दौरान बैडमिंटन कबड्डी समूह गान सभी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एकेएम स्कूल के boys एंड girl’s डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट खेड़कर अपने विद्यालय कर विद्यालय पहुंचे जहा विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।

वहीं विद्यालय में उन्हें merit certificate वितरित किए गए जिसमें G. S. S. S shivpur में रिद्धि और अवंतिका ने बैडमिंटन में अच्छा प्रदर्शन किया।और G. S. S. S Tirlokpur में वृषभ समृद्ध और विनायक ने चेस्ट और कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन किया और सुमित विनायक युवराज शर्मा ने वॉलीबॉल में खूब वाहवाही लूटी।

G. S. S. S सराहा में विनायक ने भाषण प्रतियोगिता में और लड़कों ने समूह गान में खूब तालियां बटोरी। इन्हीं के साथ 18 लड़कियों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत करने के सबका मन मोह लिया

वही ए. के एम स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने कहां की सबसे जरूरी है कि बच्चे खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग ले क्योंकि खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का न केवल मानसिक विकास होता है बल्कि शारीरिक तौर पर भी वह मजबूत बनते हैं वही बच्चों को खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए हार और जीत को मन पर नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा बच्चों की इस उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय के सभी प्राध्यापक अध्यापिका और बच्चों तथा उनके अभिभावकों को दिया और सभी अध्यापकों और अभिभावकों का धन्यवाद किया और बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

रविता चौहान ने सिरमौरी गंगी से किया मंत्रमुग्ध…

0

अंतराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम में का बनी हिस्सा…

Ashoka Times…

बुलंदी साहित्य सेवा समिति के बैनर तले विश्व का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलन चल रहा है I इसमें 35 देशों के हिन्दी कलमकारों द्वारा निरंतर भाग लिया जा रहा है I

कवि सम्मेलन 21 अगस्त से 2 सितंबर तक अनवरत 300 घंटे का विश्व स्तर का अपने अनूठे अंदाज में आयोजित हो रहा है I इस मैराथन कवि सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से कवित्री सुश्री रविता चौहान ने भी 1 सितंबर शाम 4 बजे से की रात 8 बजे के मध्य अपनी एक से बढ़कर एक पहाड़ी , मुक्तक , शायरी व रचनाओं की प्रस्तुतियाँ दी जिनमें फुटपाथ , फ़िर भी माँ होने का फर्ज निभायेगी, क्यों न मैं भी पत्रकार बन जाऊं व हाल पोछीया ना मेरा दुनिया लुटाई दी मोए प्यार पाणं खै तेरा शामिल है।

दिनांक 2 सितंबर दिन 12बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर मंच संचालन भी किया व मधुर कंठ से मुक्तकों शायरियों से बुलंदी पटल पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

I इस मैराथन कवि सम्मेलन में सिरमौर जिला के गाँव कांडों-दुगाना की रविता चौहान ने शामिल होकर वैश्विक स्तर पर जिले का गौरव बढ़ाया है I इस कवि सम्मेलन का प्रसारण प्रतिदिन सोशल मीडिया youtube चैनल पर निरंतर हो रहा है I रविता चौहान की इस उपलब्धि पर समस्त साहित्यकारों एवं मित्रों ने शुभकामनाएँ दी I

http://*पूर्व विधायक जंग ने शुरू की परिवर्तन यात्रा…लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन…* *सड़क पानी सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित…जंग* https://bit.ly/3R837UW।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0

http://*पांवटा साहिब में लावारिस शव बरामद…पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम के लिए…* *24 घंटे से अधिक सड़क किनारे पड़ा रहा शव…? यह हो सकते हैं कारण…* https://bit.ly/3CKSJhM.

एसडीएम परिसर में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन…जमकर नारेबाजी…

0

SDM ने दिया आकलन करने के लिए टीम भेजने का आश्वासन…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई सरकार और कृषि विद्यालय के खिलाफ किसानों का जमकर गुस्सा निकला।

वही इस बारे में वरिष्ठ किसान नेता जसविंदर सिंह और अनिंदर सिंह एसडीएम परिसर में ही किसानों के साथ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे ।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है किसान को इस बार धान मक्का और गन्ना की फसलों में बेहद नुकसान उठाना पड़ा है बावजूद इसके प्रदेश सरकार किसानों को कोई भी सहायता प्रदान नहीं कर रही है हमारी मांग है कि किसानों की फसलों के नुकसान को देखते हुए आपदा घोषित कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए किसानों की हालत जर्जर होती जा रही है हर तरह की फसल में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0

इस अवसर पर गुरजीत नंबरदार, परमजीत बग्गा, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रदीप सिंह, गुरनाम गामा, गुरशरण फौजी, देवेंद्र सिंह समेत स्थानीय किसानों ने कहा कि देश में किसानों की हालत ठीक नहीं है फसल का मुनाफा तो छोड़िए फसल का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है खास तौर पर छोटे किसान बेहद परेशान हैं जिनकी आमदनी उनके खर्चों से कहीं ज्यादा कम है ऐसे में देश के किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। धीरे-धीरे आवेदन संवेदनशील सरकारों के कारण हिमाचल जैसी जगह छोटे किसानों पर भी आफत आ रही है।

http://*परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…* https://bit.ly/3cB4SuX

वही इस बारे में एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने हर गांव की स्थिति का आकलन करने के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया।

https://youtu.be/5flr-69SMe8।

पूर्व विधायक जंग ने शुरू की परिवर्तन यात्रा…लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन…

0

सड़क पानी सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित…

Ashoka Times…2 September

पांवटा साहिब में पूर्व में विधायक किरनेश जंग चौधरी ने परिवर्तन पदयात्रा शुरू की है। यह परिवर्तन यात्रा मानपुर देवड़ा से पांवटा साहिब तक की जा रही है ।

पूर्व विधायक और उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी किरनेश जंग ने मानपुर देवड़ा से पांवटा साहिब तक पदयात्रा शुरू की जिसमें सैकड़ों परिवार को मिलने का अवसर उन्हें मिल रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि वह परिवर्तन यात्रा शुरू कर चुके हैं जिसमें आम आदमी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी परिवार उन्हें मिले हैं वह बेहद परेशान और विकास से वंचित पाए गए हैं सड़क पानी सिंचाई यहां तक की मूलभूत सुविधाओं से भी लोग वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब सहित प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है ।

उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के दौरान विकास केवल कागजों में पाया जा रहा है अधिकारी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कर सरकार को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आम आदमी समझ चुका है वह अब भ्रमित नहीं होने वाला।

उन्होंने कहा कि हर पंचायत में परिवर्तन यात्रा शुरू की जाएगी और हर पंचायत में सभी लोगों से मिलने का और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक मौजूद रहे जो कंधे से कंधा मिलाकर लोगों से मिले और उनके समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0

http://*पांवटा साहिब में बड़े बदलाव को तैयार जनता…रोशन* *भ्रष्टाचार पर ना भय, ना ही कोई जवाबदेही* https://bit.ly/3B8PoI4

http://*परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…* https://bit.ly/3cB4SuX