23.2 C
New York
Friday, October 16, 2026

एसडीएम परिसर में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन…जमकर नारेबाजी…

SDM ने दिया आकलन करने के लिए टीम भेजने का आश्वासन…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब में किसानों ने शुक्रवार को एसडीएम परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई सरकार और कृषि विद्यालय के खिलाफ किसानों का जमकर गुस्सा निकला।

वही इस बारे में वरिष्ठ किसान नेता जसविंदर सिंह और अनिंदर सिंह एसडीएम परिसर में ही किसानों के साथ धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे ।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है किसान को इस बार धान मक्का और गन्ना की फसलों में बेहद नुकसान उठाना पड़ा है बावजूद इसके प्रदेश सरकार किसानों को कोई भी सहायता प्रदान नहीं कर रही है हमारी मांग है कि किसानों की फसलों के नुकसान को देखते हुए आपदा घोषित कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए किसानों की हालत जर्जर होती जा रही है हर तरह की फसल में नुकसान उठाना पड़ रहा है।

http://*अवैध खनन…सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुल की जड़ें की जा रही थी खोखली…* *2 ट्रेक्टर जब्त, 30 हजार जुर्माना… लोगों ने कहा किया जाए मामला दर्ज…* https://bit.ly/3AKFlr0

इस अवसर पर गुरजीत नंबरदार, परमजीत बग्गा, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, प्रदीप सिंह, गुरनाम गामा, गुरशरण फौजी, देवेंद्र सिंह समेत स्थानीय किसानों ने कहा कि देश में किसानों की हालत ठीक नहीं है फसल का मुनाफा तो छोड़िए फसल का पैसा भी नहीं निकल पा रहा है खास तौर पर छोटे किसान बेहद परेशान हैं जिनकी आमदनी उनके खर्चों से कहीं ज्यादा कम है ऐसे में देश के किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। धीरे-धीरे आवेदन संवेदनशील सरकारों के कारण हिमाचल जैसी जगह छोटे किसानों पर भी आफत आ रही है।

http://*परिवारों को जहर खिलाकर लूटपाट करने वाला गिरोह 4 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर…* https://bit.ly/3cB4SuX

वही इस बारे में एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने हर गांव की स्थिति का आकलन करने के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया।

https://youtu.be/5flr-69SMe8।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles