14.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

ABVP संगड़ाह College unit ने सड़क पर किया धरना प्रदर्शन …

मांग पूरी न होने की सूरत में आंदोलन होगा तेज…

Ashoka Times…7 August 23 sirmour

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सगड़ाह यूनिट ने जमकर सड़क पर नारेबाजी करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह विरोध और तेज होगा।

विद्यार्थी परिषद की Sangrah College unit ने सोमवार को Local Bus के तय route पर न जाने व बड़ग, रजाणा, माइना, अरट व शिवपुर आदि गांव के छात्रों के लिए बस न चलाए जाने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के बाहर किए गए इस Protest के दौरान छात्रों ने HRTC व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस दौरान कुछ देर तक संगड़ाह-हरिपुरधार-चौपाल Road पर यातायात भी बाधित रही।

महाविद्यालय में Science व Comarce के खाली पदों को लेकर भी प्रदर्शनकारी छात्रों ने शिक्षा विभाग, College Administration व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद पदाधिकारी विनोद, ऋषि, पुष्पलता, सौरभ व अभिषेक आदि ने परिवहन निगम, शिक्षा विभाग व प्रशासन को मांग पूरी न होने की सूरत में आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार गत माह College में Classes शुरु होने के बावजूद अब तक HRTC की Local Bus छात्रों के लिए पूर्व निर्धारित रूट पर नहीं जा रही थी। परिषद पदाधिकारियों द्वारा लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क किए जाने के बावजूद आज सुबह हालांकि दोसड़का तक के 1 तय रूट पर उक्त बस गई, मगर छात्रों को महाविद्यालय के बाहर उतारने के दौरान Driver Conductor ने शाम को दोबारा रूट पर न जाने की बात कह दी, जिससे छात्र भड़क गए। प्रदर्शन होने व क्षेत्रीय प्रबंधक से बात होने के बाद हालांकि बस शाम को दोसड़का तक तो गई, मगर अन्य आधा दर्जन गांवों के छात्र अभी तक बस सेवा से महरूम है।

ABVP द्वारा SDM संगड़ाह सुनील कायथ को बस सुविधा उपलब्ध करवाए जाने को लेकर Memorend भी सौंपा गया। परिषद पदाधिकारियों ने मांग पूरी न होने की सूरत में जल्द आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी।

शिमला माल रोड पर मशहूर पिज्जा विक्रेता के पिज्जा में कॉकरोच मिलने के आरोप…

क्लाथा स्कूल में बच्चों ने रोपे पौधे पर्यावरण को लेकर प्रधानाचार्य वंदना ने किया प्रेरित…

एस.एल.ए.डी.आर.सी. परियोजना के तहत पांवटा, संगड़ाह और पच्छाद के किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा -सुमित खिमटा

पुलिस गिरफ्त से आरोपी ने लगाई 2 मंजिल से छलांग .. पुलिस ने यूं धर दबोचा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles