Ashoka Times…7 August 23 sirmour
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र से एक आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया है इस दौरान हरियाणा के इस आरोपी ने 2 मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान के साथ-साथ पुलिस की भी जान आफत में डाल दी।
हरियाणा के इस आरोपी ने पुलिस थाना की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया। आरोपी की पहचान संजू तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की है। जब आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने के लिए थाना की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस दौरान आरोपी घायल हो गया। पुलिस से भागने की कोशिश में आरोपी को कालाअंब थाना के जवानों ने थाने की गेट के समीप दबोच लिया।
घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिल करवाया है।
दरअसल आरोपी को पुलिस ने एक मोटरसाइकिल की चोरी के आरोप में रविवार तड़के ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को थाने की हवालात में रखा गया था। दोपहर को चोरी के आरोपी संजू को खाना खाने के लिए हवालात से मैस में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी संजू ने भागने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा कुछ समय पूर्व कालाअंब क्षेत्र से बाइक चोरी गई थी। कालाअंब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी संजू के खिलाफ पुलिस थाना से भागने का मामला भी अलग से दर्ज कर लिया है।
सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने कालाअंब पुलिस थाना से चोरी के आरोपी के भागने तथा उसके दोबारा से पकड़े जाने की पुष्टि की है।
बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी… प्रधान सहित दो लोगों की मौत
एसआईयू टीम ने चार युवकों को अलग अलग मामले में चिट्टे और चूरा पोस्त दबोचा…
कांग्रेसी नेत्री नसीमा का जोरदार स्वागत मुख्यमंत्री क्या किया आभार व्यक्त…
गजब… ऐसे कर रहे दुकान पर बैठकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक…आप भी पढ़ कर रह जाएंगे हैरान

