13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सतलुज नदी में बहे दंपती सहित तीन लोग… बेहद दर्दनाक हादसा

Ashoka Times…27 July 23 Himachal Pradesh 

देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में दंपती समेत तीन लोग सतलुज में बह गए, जबकि एक महिला घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला किन्नौर के छोल्टू जानी संपर्क मार्ग पर देर रात अनियंत्रित होकर एक पिकअप (एचपी-26ए- 3138) सतलुज नदी में जा गिरी।

सूचना मिलते ही टापरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पिकअप टापरी से जानी की ओर जा रही थी कि अचानक छोल्टू जानी संपर्क सड़क पर तेनांग में गाड़ी सतलुज में जा गिरी।

गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43) उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए। अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई। एसपी ने बताया कि तीनों की तलाश शुरू कर दी है।

26 वर्षों से कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता नसीमा को एक और बड़ी जिम्मेदारी…

कारगिल विजय दिवस….पांवटा साहिब में शहीद स्मारक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सिरमौर से 1 Ton का Roller Tyre चुराने वाले गिरफ्तार…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles