13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

कारगिल विजय दिवस….पांवटा साहिब में शहीद स्मारक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Ashoka Times…26 July 23 paonta Sahib

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा सहित वीरनारीयों, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधकारियों द्वारा शहीद स्मारक पांवटा साहिब में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस के उपरांत एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र और सैनिकों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा सैनिक विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि देश के सैनिक हमारे राष्ट्र का गौरव है और उन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है इसलिए हमेशा हमें उनका सम्मान करना चाहिए। एसडीएम गुंजित चीमा ने उपस्थित सभी लोगों तथा युवाओं से आव्हान किया कि राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करना चाहिए और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहना चाहिए।

इस दौरान भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई संगठन द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के सम्बन्ध में भी अवगत करवाया गया। इस मौके पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया तथा पार्षद एवं भूतपूर्व संगठन की तरफ से वीरनारी वीना देवी, रजनी देवी एवं वीना अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ठुंडू व सवर्णजीत सिंह, सह-सचिव मोहन सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष तरुण गुरुगं के अलावा कोर कमेटी से संरक्षक डॉ एस पी खेड़ा, विरेन्द्र सिंह चौहान, जीवन सिंह एवं कई भूतपूर्व सैनिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सिरमौर से 1 Ton का Roller Tyre चुराने वाले गिरफ्तार…

जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाये गये मामलों पर गंभीरता से कार्य करें अधिकारी-सीमा कन्याल

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में फिर तबाही…5 मकान ध्वस्त 15 को नुक्सान… 

बेरहम मौसम फिर हिमाचल में कहर भरपाने को तैयार… yellow alert जारी

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles