16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लेने शिलाई विस के गांवों में पहुंचे उद्योग मंत्री 

लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनी और राहत का दिया भरोसा..

Ashoka time’s….27 July 23 

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को अपने प्रवास के दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन तथा आस-पास की पंचायतों में भारी बरसात से प्रभावित गांवों का दौरा किया।

हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के पांवटा साहिब विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना उसके उपरांत उद्योग मंत्री पांवटा साहिब से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन को रवाना हुए जहां अपनी व्यथा सुनाने के लिए जगह-जगह भारी बारिश से प्रभावित लोगों का तांता लगा रहा। इन प्रभावित लोगों में किसी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, किसी का डंगा गिर गया और किसी की फसल या फिर खेत बाढ़ में बह गए। हर्षवर्धन चौहान लोगों की व्यथा के प्रति काफी संवेदनशीलता दिखाई दिए। उद्योग मंत्री ने सभी प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें यथासंभव राहत पहुंचाने का भरोसा दिया।

उद्योग मंत्री ने अंबोंण-जांदणीयां के पास क्षतिग्रस्त हुई रेणुका-सतौन सड़क का निरीक्षण किया। जगह-जगह पर भूःस्खलन से स्थानीय लोगों का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को सड़क जल्द बहाल करने के आदेश दिए जा चुके है। उद्योग मंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार आम जन के खडी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है और हिमाचल प्रदेश के इतिहास में मुआवजा राशि को पहली बार कई गुणा बढ़ाया गया है और इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया भी काफी सरल की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के दुःख-दर्द से भली-भांति परिचित है और प्रभावित को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के सतौन विश्राम गृह में उद्योग मंत्री के समक्ष सतौन, पोका, भझोन, चांदनी, कठवार, कोटगा, मनाल, साखोली, कांटी, मशवा तथा बड़वास ग्राम पंचायतों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्यायें सुनी और हाल ही की बरसात के कारण हुए नुकसान की जानकारी अलग-अलग पंचायतों के प्रतिनिधियों से प्राप्त करके लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की सड़कों, पेयजल योजनाओं तथा बिजली योजनाओं की तुरंत बहाली के लिए दिन-रात कार्य करें और लोगों को राहत पहुंचाए।

इससे पूर्व, हर्षवर्धन चौहान ने एन.एच. 707 का निरीक्षण किया तथा अभियंताओं को इस सड़क पर जगह-जगह हुए भूःस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क में डंगे लगाकर इसे बहाल करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि एनएच को भारी क्षति पहुंची है। हालांकि शिलाई, कफोटा के लिये वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।

उद्योग मंत्री के साथ इस दौरान शिलाई कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, प्रदेश महामंत्री शशि कपूर, जिला कांग्रेस सचिव रामेश्वर शर्मा, तहसीलदार नवीन, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र वर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सतलुज नदी में बहे दंपती सहित तीन लोग… बेहद दर्दनाक हादसा

26 वर्षों से कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता नसीमा को एक और बड़ी जिम्मेदारी…

कारगिल विजय दिवस….पांवटा साहिब में शहीद स्मारक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles