Home / News / Paonta Sahib: होली की आखरी सांस्कृतिक संध्या रही जोबन संधू के नाम, 

Paonta Sahib: होली की आखरी सांस्कृतिक संध्या रही जोबन संधू के नाम, 

Paonta Sahib: होली की आखरी सांस्कृतिक संध्या रही जोबन संधू के नाम, 

नाटी किंग रधुवीर ने भी नचाए लोग….

animal image

Ashoka Times….12 मार्च 

AQUA

ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब में तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक जोबन संधू के नाम रही। गायक जोबन संधू ने जट्टा तेरे नाल करानी मंगनी गाने पर दर्शकों को खूब झूमाया। वहीं दूसरी और नाटी किंग रघुवीर सिंह ने लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में होली मेले के उपलक्ष पर आयोजित तीसरी सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में डीसी सिरमौर आरके गौतम ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की।

AQUA

जबकि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलित कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

इसके बाद पंजाबी गायक जोबन संधू ने जट्टा तेरे नाल करानी मंगनी, सोमवार दे बरत रखदी, जट्ट महकमा, गुजरीशा, जी जी केहंदा, जट्टा दे जवाक, 3-4 पैग, धाकड़ बंदे, कजरा मोहब्बत वाला, तु नी बोलदी तेरा यार बोलदा आदि गाने गाकर दर्शकों को पंडाल में खूब झूमाया।

सिरमौर के उभरते हुए कलाकार रघुवीर ठाकुर ने नाटी सिरमौरी वालिये पर मचाया धमाल…..

होली मेले के सांस्कृतिक संध्या में सिरमौर के कलाकार रघुवीर ठाकुर ने उच्ची चोटी चूड़धार की, गंगा राम ड्राईवरों रे, नाटी लागी सिरमौरी उड़ा शाकरा माटी, नाटी सिरमौरी वालिये आदि गाने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

कुलदीप शर्मा ने दरोगा जी इन छोरूओ नी समझाईये आदे जादे सिटी मारदे पर नचाए दर्शक…..

पांवटा साहिब में आयोजित होली मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकार कुलदीप शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर खूब धमाल मचाया। रीमिक्स किंग कुलदीप शर्मा ने पहाड़ी तरानों से पंडाल में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुलदीप शर्मा ने गणेश वंदना से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

होली मेले के अंतिम संध्या कार्यक्रम में पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर व तहसीलदार ऋषभ शर्मा आदि ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की ।

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर, थाना प्रभारी अशोक चौहान, बारूराम शर्मा, पार्षद मधुकर डोगरी, सीमा देवी, दीपा शर्मा, ममता सैनी आदि मौजूद थे।

ददाहू में कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान मेला कार्यक्रम आयोजित…

संगड़ाह नौहराधार में पिकअप अनियंत्रित हो खाई में गिरी..60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

देश के विख्यात पंजाबी सिंगर भुल्लर ने जमाया रंग….नगर परिषद पांवटा साहिब…

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले ट्रक की हुई पहचान…अब होगी कार्रवाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons