Home / News / ददाहू में कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान मेला कार्यक्रम आयोजित…

ददाहू में कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान मेला कार्यक्रम आयोजित…

ददाहू में कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान मेला कार्यक्रम आयोजित…

रासायनिक बीज व खादों के हानिकारक प्रभावों व पारंपरिक खेती के फायदे…

animal image

Ashoka time’s…12 March 

श्री रेणुका जी ददाहू में शनिवार को कुब्जा पवेलियन में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान मेला कार्यक्रम आयोजन किया गया।

animal image

कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. राजेंद्र सिंह ठाकुर ने पारंपरिक खेती को लेकर विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने पोषक अनाज उगाने पर जोर दिया।

कृषि के क्षेत्र में ऑर्गनिक रूप से उत्पादन करने के लिए एक बेहतर कदम उठाया गया है। जिसमें मिटटी की गुणवक्ता को भी बढ़ावा दिया जायेगा। यह योजना आधुनिकी रूप में उन्नति के अंतर्गत खेती के स्थायी स्वरुप को विकसित करने में एक विशेष प्रकार की सहायता का अवसर प्रदान करेगा।

किसानों और बागवानों की खुशहाली के लिए सरकार ठोस नीति बनाने पर काम कर रही है। वहीं किसानों को पारंपरिक खेती अपनाने पर जोर देते हुए रासायनिक बीज व खादों के हानिकारक प्रभावों व पारंपरिक खेती के फायदे समझाए।

आत्मा के परियोजना अधिकारी डाॅ. साहब सिंह ने प्राकृतिक खेती के गुणों व रासायनिक खेती के हानिकारक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय बीज व औषधियों के प्रयोग की सलाह दी। इस दौरान प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी जीविका चलाने वाले 14 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक सतीश शर्मा, जिला कृषि अधिकारी राजकुमार समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

संगड़ाह नौहराधार में पिकअप अनियंत्रित हो खाई में गिरी..60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

देश के विख्यात पंजाबी सिंगर भुल्लर ने जमाया रंग….नगर परिषद पांवटा साहिब…

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले ट्रक की हुई पहचान…अब होगी कार्रवाई

12 मार्च को सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बंद हुए सरकारी संस्थानों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons