Home / News / देश के विख्यात पंजाबी सिंगर भुल्लर ने जमाया रंग….नगर परिषद पांवटा साहिब…

देश के विख्यात पंजाबी सिंगर भुल्लर ने जमाया रंग….नगर परिषद पांवटा साहिब…

देश के विख्यात पंजाबी सिंगर भुल्लर ने जमाया रंग….नगर परिषद पांवटा साहिब…

Ashoka Times…11 March 

animal image

पोंटा साहिब होली मोहल्ला मेले की दूसरी संस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर की बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शक झूमते नजर आए। बता दें कि शुक्रवार को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पूर्व विधायक किरनेश जंग ने विशिष्ट अतिथि रहे।

बता दें कि पांवटा साहिब होला मोहल्ला मेले का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है।

animal image

मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने खूब रंग जमाया. पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने एक के बाद एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत किए. जिन पर युवाओं ने जमकर डांस किया. भुल्लर ने डायमंड दी झांझर, फोन मार दी, रख लीं प्यार नाल, जिन्ना तेरा मैं करदी, जून दिया छुट्टियां, व मुलाकात, सहित अन्य पंजाबी गानों से दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।

बता दें कि होली मोहल्ला तीन दिनों तक चलता है और तीन दिनों तक सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होता है. बता दें कि मेले के पहले दिन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया था वहीं, दूसरी संध्या में पूर्व विधायक किरनेश जंग मौजूद रहे. वहीं तीसरी संस्कृत संध्या में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम शिरकत करेंगे। तीसरी संध्या में नाटी किंग हिमाचली गायक कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले ट्रक की हुई पहचान…अब होगी कार्रवाई

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा में सुनी जनसमस्याएं…

12 मार्च को सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बंद हुए सरकारी संस्थानों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला…

हरिपुरधार से श्री रेणुका जी ददाहू लाई जाएगी भव्य ज्योति…

दो दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला…

पांवटा साहिब बाजार से बाइक चोरी… CCTV के माध्यम से बाइक चोर की हुई पहचान….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons