Home / News / 12 मार्च को सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बंद हुए सरकारी संस्थानों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला…

12 मार्च को सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बंद हुए सरकारी संस्थानों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला…

12 मार्च को सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर बंद हुए सरकारी संस्थानों के खिलाफ बोलेंगे हल्ला…

डॉ राजीव बिंदल के साथ, सुखराम चौधरी बलदेव नेता भी होंगे शामिल..

animal image

Ashoka time’s…11 March 

भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 12 मार्च को सिरमौर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। यह रैली प्रदेश व सिरमौर मे सरकारी संस्थान बंद किए जाने के विरोध में निकाली जाएगी।

animal image

इस रैली में नाहन के पूर्व विधायक राजीव बिंदल, पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, बलदेव तोमर,बलदेव भंडारी, प्रियंका जी से प्रत्याशी नारायण सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। विनय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुविंदर सुखो की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 600 से अधिक संस्थान बदले की भावना से बंद कर दिए। इसमें 68 संस्थान लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग के डिविजन,सब डिविजन ऑफिस पीएचसी सीएचसी, सब तहसील पटवार सर्कल जिला सिरमौर में बंद कर दिया गया।

अब स्कूल कॉलेजों को भी बंद किए जाने की चर्चा जारी है। विनोद गुप्ता ने कहा कि यह सभी संस्थान कैबिनेट मंजूरी के बाद बजट के साथ खोले गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे डीजल ₹3 महंगा और डिपो में 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का काम किया जिससे जनता त्रस्त है। इसी तरह आर्थिक बदहाली की बात कह बिजली के रेट व अन्य चीजों पर टैक्स बढ़ाने की बात की जा रही है। उधर 6 सीपीएस बनाकर मंत्रियों की गाड़ी हुआ बंगलों पर बेतहाशा धन बर्बाद किया जा रहा है। जिला सिरमौर में सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं सरकार व उसके प्रतिनिधि तबादला व धमकाने का कार्य करने में मशगूल है। इसी तरह मनाली वा मणिकरण में बाहर से आए लोग कानून की धज्जियां उड़ा कर जनता को धमकाने लगे हैं। यह व्यवस्था परिवर्तन का आईना वाला है। इस मौके पर आरआर शर्मा व राकेश गर्ग मौजूद रहे।

हरिपुरधार से श्री रेणुका जी ददाहू लाई जाएगी भव्य ज्योति…

दो दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने चंडीगढ़ से ढूंढ निकाला…

पांवटा साहिब बाजार से बाइक चोरी… CCTV के माध्यम से बाइक चोर की हुई पहचान….

उद्योग मंत्री ने श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज पुस्तक’’ का किया विमोचन 

अंबोया की 300 बीघा भूमि में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र – हर्षवर्धन चौहान

महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के लिए तैयार किया जा रहा है रोडमैप-अजय सोलंकी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons