16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

होली मेले को लेकर नगर परिषद की तैयारीयां पूरी… पढ़ें बैठक में क्या-क्या हुए निर्णय 

 

Ashoka Times…7 March 2026

पांवटा साहिब में होली मेले को लेकर नगर परिषद ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान एक बैठक भी आयोजित कि गई । जिसमें टेंट फोटोग्राफी और सफाई के टेंडर भी खोल दिए हैं। बता दें कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर परिषद मेला पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,

पिछले दिनों जहाँ होली मेले में प्लाट- 37 लाख रुपये में प्लॉट और 4 लाख रुपये में लाइट्स की नीलामी की गई है खास बात यह रही कि एक ठेकेदार की 17 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि, जो जब्त हुई थी उसे भी इस आय में जोड़ा गया है। तो वहीं इस बार टेंडर 58 लाख रुपए में हुआ है।

आज नगर परिषद में हुई बैठक में टेंट, फोटोग्राफी और सफाई के टेंडर भी खुल गए हैं टेंट का टेंडर भटिआ टेंट हाउस ने 5.75 हजार फोटोग्राफी 59 हजार 999 कपिल फिल्म्स के नाम तथा सफाई का टेंडर रवि कुमार ने 1 लाख 40 हजार में लिया है।

Sdm गुंजीत सिंह चीमा: नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शहरवासियों को बेहतरीन सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। झूलों की क्वालिटी को बेहतर बनाने की योजना है, उन्होंने बताया कि इस बार झूलो पर रेट लिस्ट लगाई जाएगी ताकि आम जनता के साथ लूट खसौट ना हो पाए, ताकि आने वाला मेला लोगों के लिए एक यादगार मेल बनाकर रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए यह है तैयारी…

एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि इस बार होली मेले में बड़े कलाकारों को बुलाने का प्लान है ताकि पावंटा साहब की जनता इसका भरपूर आनंद ले सके तथा लोगों का बेहतर मनोरंजन हो। मेले में आयोजित होने वाली दो पंजाबी और एक पहाड़ी नाइट पावंटा वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा लोकल कलाकारों को भी अपने प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles