14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

पांवटा साहिब जामा मस्जिद में मामूली कहासुनी पर दो गुट आपस में भिड़े…माहौल हुआ तनावपूर्ण…

 

Ashoka Times….7 March 2025

पांवटा साहिब की मेन बाजार में स्थित जामा मस्जिद में उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी पर आपस में मारपीट शुरू हो गई।

मामला वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे का है जब मस्जिद में दो गुटों के बीच मामूली-सी बात पर कहासुनी हो गई और उसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के बाद मस्जिद के आसपास माहौल काफी तनाव भरा हो गया। बताया जा रहा है कि रमजान के महीने में मस्जिद के भीतर सैंकड़ों लोग नमाज अदा करने के लिए आते हैं। ऐसे में मस्जिद में लगे टीनशैड को हटा गया दिया गया जिसके कारण नमाज़ पढ़ते वक्त काफी दिक्कत हो रही थी। इस समस्या को लेकर जब मस्जिद के मैनेजर से बात की गई तो आपस में ही कहासुनी हो गई मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान तीन चार लोगों को मामूली-सी चोटें भी आईं हैं।

वहीं इस मामले को लेकर दोनों ही पक्ष पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन भी पहूंचे है। जहां पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने माहौल को शांत किया। फिलहाल दोनों ही पक्षों में समझौता हो गया है और माहौल एक बार फिर शांत दिखाई दे रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles