16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

होला-मोहल्ला को लेकर गुरूद्वारा पांवटा साहिब में गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रशासन की बैठक सम्पन्न….

इन समस्याओं को लेकर गहन चिंतन….

Ashoka Times….7 March 2025

पांवटा साहिब के प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में होला-मोहल्ला उत्सव को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य होला मोहल्ला उत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार करना था।

पार्किंग और यातायात को लेकर हुई चर्चा…

बैठक के दौरान गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में चार दिवसीय कार्यक्रम की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी देते हुए सरदार हरभजन सिंह, गुरूद्वारा प्रबंधक जगीर सिंह, हरप्रीत सिंह रतन, तपेंद्र सिंह ने बताया कि विशेष रूप से नगर कीर्तन, संगतों की आवाजाही और पार्किंग की समस्याओं पर गहराई से मंथन किया गया।

1. नगर कीर्तन और यातायात प्रबंधन – गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि होला मोहल्ला के दौरान नगर कीर्तन निकाला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन पर विचार किया गया।

2. पार्किंग की समस्या – बैठक में यह मुद्दा उठा कि हर साल बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांवटा साहिब पहुंचते हैं, जिससे पार्किंग की समस्या उत्पन्न होती है। इस बार प्रशासन ने VIP यात्रियों और अन्य संगतों के लिए विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित करने का आश्वासन दिया।

3. होली मेले की व्यवस्थाएं – गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि हर साल होली मेले के दौरान दुकानदार, पुलिस जवान और अन्य लोग गुरुद्वारे में लंगर ग्रहण करते हैं। कमेटी ने यह मांग रखी कि जब नगर परिषद मेला आयोजित कर रही है, तो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

4. शौचालय और खान-पान की सुविधा – गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि अब तक मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन से उचित इंतजाम करने की अपील की गई।

प्रशासन ने दिया आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन

बैठक के बाद प्रशासन ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांगों को स्वीकार करते हुए पांवटा एसडीएम गुंजित सिंह चीमा के नेतृत्व में जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रशासन के इस आश्वासन का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस बार होला मोहल्ला उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles