19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

*एचआईवी और एड्स के बारे में युवा वर्ग को जागरूक होना जरूरी-डा. अजय पाठक*

Ashoka time’s…10 September 24 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने कहा है कि एचआईवी और एड्स की रोकथाम के लिए युवा वर्ग का जागरूक होना अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग जागरूक होगा तो एचआईवी और एड्स पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित यौन सम्बन्ध और विभिन्न कारणों से असुरक्षित सिरिंज लगाने के कारण एचआईवी और एड्स की संभावनायें बढ़ जाती हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आज मंगलवार को नाहन में एचआईवी और एड़स की रोकथाम के लिए आयोजित युवाओं की एक मैराथन के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे।
युवाओं की इस मैराथन का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह मैराथन चौगान मैदान से आरम्भ होकर नया बाजार होते हुये विला राउंड होकर चौगान में समाप्त हुई। इस मैराथन में सिरमौर जिला के विभिन्न रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इससे पूर्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डा. अजय पाठक ने कहा कि किसी सूरत में असुरक्षित यौन सम्बन्ध नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार आजकल की युवा पीढ़ी में ड्रग्स आदि का प्रचलन बढ़ गया है, इससे भी बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंरिज के माध्यम से ड्रग्स लेने वाले युवा सेक्सुअल संक्रमण और हेपेटाईटस जैसी विभिन्न जानलेवा बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला की तरह हिमाचल के हर जिले में इसी प्रकार के मैराथन किये जा रहे हैं ताकि युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

*लड़कों की मैराथन में शुभम रहे जबकि लड़कियों में प्रथम रही कामिनी*
स्वास्थ्य विभाग और एडस कंट्रोल सोसायटी द्वारा आयोजित मैराथन एवं जागरूकता कार्यक्रम में आईटीआई बोगधार के शुभम प्रथम, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के मनोज कुमार द्वितीय तथा आईटीआई नाहन के ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को 2500 रुपये, द्वितीय विजेता को 2000 रुपये तथा तृतीय विजेता को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय भरली के विशाल और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब के राहुल राणा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
लड़कियों के मैराथन में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब की कामिनी ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय रेणुकाजी की अंजना ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय रेणुका जी की श्वेता ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम विजेता को 2500 रुपये, द्वितीय विजेता को 2000 रुपये तथा तृतीय विजेता को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की शिवानी चौहान और राजकीय महाविद्यालय भरली की भूमिका ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किये।
*रेड रिबन क्लब प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं-डा. वीना संगल*
सिरमौर जिला की एड्स कंट्रोल कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. वीना संगल ने एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान में अपना सहयोग देने के लिए युवाओं से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेड रिबन क्लब इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार जताया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल, डा. यशवंत सिंह परमौर मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डा. अनुपमा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विधानसभा में गूंजा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी पांवटा साहिब का मुद्दा…

संगीत प्रतियोगिता में चमके बी के डी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं…..

*एचआईवी-एड्स की रोकथाम हेतु आयोजित होगी मैराथन -डा. अजय पाठक*

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles