11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक…

Ashoka time’s…3 May 24 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए जिला के समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुमित खिमटा ने पोलिंग अधिकारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अधिकारी को गाडियां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सम्बंधित चुनाव अधिकारियों को पोलिंग स्टेशन में मतदान दिवस के दिन वेटिंग रूम में कुर्सियों का प्रबंध और पर्याप्त संख्या में सभी पोलिंग बूथों में मतदाताओं की सुविधा के लिए संकेत चिन्ह लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशा वर्कर को प्राथमिक चिकित्सा किट सहित पोलिंग स्टेशनों पर नियुक्त करने को कहा।

उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 07 मई 2024 को की जानी है तथा नामांकन की आखिरी तारीख 14 मई 2024, निर्धारित है। नामांकन की स्क्रूटनी 15 मई, नामांकन वापिस लेने की तारीख 17 मई को रहेगी। बैठक में अवगत करवाया गया की लोकसभा चुनाव की दूसरी स्तरीय रेंडमाइजेशन 16 मई 2024 को निर्धारित की गई है। उन्होंने संबन्धित अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना में लगे अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस कर्मियों की तैनाती बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त गौरव महाजन, उपमंडलाधिकारी सलीम आजम, तहसीलदार चुनाव मोहिन्द्र ठाकुर सहित अन्य जिला नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे : कांग्रेस

अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां बरामद… चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व…

हीटर की चपेट में आने से 53‌ वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles