11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे : कांग्रेस

भ्रष्टाचार के कारण गया था बिंदल का मंत्री पदः कांग्रेस

Ashoka Times…3 may 2024

शिमला। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण ही उन्हें जयराम ठाकुर मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया था।

कोरोना महामारी के दौरान जब हर कोई जीवन बचाने की जंग लड़ रहा था, तब भाजपा सरकार के मंत्री लूट-खसूट में लगे हुए थे। सैनिटाइज़र, पीपीई किट और दवाइयों की खरीद में भारी भ्रष्टाचार हुआ और डॉ राजीव बिंदल विधानसभा पद से छुट्टी कर दी गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ राजीव बिन्दल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए बयानवीर बने हुए हैं। राजनीति में बने रहने के लिए डॉ. बिन्दल कांग्रेस को कोसने के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
बुटेल और अवस्थी ने कहा कि डॉ बिन्दल जनता को बतायें कि उन्हें पिछली भाजपा सरकार में मंत्री पद से क्यों हटाया गया और क्यों उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार जितना काम पांच वर्ष के कार्यकाल में नहीं कर सकी उससे अधिक काम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने सवा साल के छोटे से कार्यकाल में कर दिखाया है।

मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि जय राम ठाकुर सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 16000 लोगों को सरकारी नौकरियां दी जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में 22000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन व्यवस्था बहाल की है ताकि वे अपना बुढ़ापा सम्मानजनक तरीक़े से जी सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों को सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने दस गांरटियों में से पांच प्रमुख गांरटियों को अपने सवा साल के कार्यकाल में ही पूर्ण कर दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस वित्त वर्ष से दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 25 रूपये की बढ़ौतरी कर 400 रूपये प्रतिदिन कर दी हैं उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिका, मिड डे मील वर्कर्जं, वाटर कैरियर, जल रक्षक, पैरा फिटर, पम्प-ऑपरेटर, पंचायत चौकीदार, राजस्व चौकीदार, सिलाई अध्यापिकाओं, एसएमएस अध्यापकों तथा आई टी अध्यापकों के मानदेय में समुचित वृद्धि की गई है।

ओपीएस पर भाजपा का स्टैंड स्पष्ट करें जयराम : चन्द्रशेखर

सत्ता में रहते जय राम ने क्यों नहीं दी पुरानी पैंशन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा पुरानी पैंशन के मामले पर कर्मचारी वर्ग को अपना स्टैंड स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि आज जय राम ठाकुर कर्मचारियों के हिमायती बनकर ओपीएस का समर्थन कर रहे हैं जबकि सत्ता में रहते हुए जय राम ठाकुर ने पुरानी पैंशन मांगने पर कर्मचारियों पर लाठी बरसाईं, पानी की बौछारें छोड़ी और उन्हें अपमानित किया गया। जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते किसी भी कर्मचारी संगठन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया, बल्कि उल्टे उन्हें पैंशन पाने के लिए चुनाव लड़ने की चुनौती दी जो उनके अंहकार को दिखाता है।
उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष जय राम ठाकुर सत्ता में रहते हुए अंहकार से भरे हुए थे और आज भी धनबल के अंहकार में हैं। चन्द्रशेखर ने कहा कि धनबल के अंहकार में आकर ही जय राम ठाकुर ने विधानसभा में सीधे-सीधे भगवान को चुनौती दे दी और कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पर प्रदेश के सभी देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद है। सभी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सरकार बनायेगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का ऑप्रेशन लोट्स पूरी तरह से फेल हो गया है और पैसे के दम पर सरकार बनाने की भाजपा की कोशिशें नाकाम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव चिन्हन पर विधानसभा का चुनाव जीते 6 पार्टी के विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया और राज्य सभा चुनाव में बिक गए। उन्होंने कहा कि आज बिके हुए दागी नेता किस मुंह से जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैंं? इन 6 दागियों ने अपने चुनाव क्षेत्र की जनता का भरोसा भी तोड़ा है और उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिकने वालों और खरीदने वालों को चुनाव में कड़ा सबक सिखायेगी और खरीद फरोख्त की राजनीति को करारा जवाब देगी।

अंग्रेजी शराब व बीयर की 181 पेटियां बरामद… चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व…

हीटर की चपेट में आने से 53‌ वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

IIM के गेट पर व्यापारियों का हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles