11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को समझाया वोट का महत्व…

सभी विद्यार्थी अपने-अपने घरों में मतदान के लिए करें प्रेरित

Ashoka time’s….3 May 24 

पांवटा साहिब 03 मई – पांवटा साहिब की स्वीप टीम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को मतदान के लिए जागरूक किया। 

स्वीप टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने विद्यार्थियों को बताया कि मजबूत राष्ट्र एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है इसलिए हम सबको अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने घरों में जाकर सभी को मतदान के बारे में बताएं साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित भी करें। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि आज का युवा ही कल का भविष्य है इसके लिए युवाओं को मतदान के लिए आगे आना चाहिए साथ ही सभी पात्र युवा मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग भी अवश्य करना चाहिए।

स्वीप टीम की सदस्य एवं खंड समन्वयक रुखसाना ने विद्यार्थियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्र में विभिन्न स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिनके माध्यम से मतदाताओं को वोट के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान जोगिंद्र शर्मा, राम लाल सहित अध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

हीटर की चपेट में आने से 53‌ वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत…

IIM के गेट पर व्यापारियों का हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस…

CRIME UPDATE….घर से चला रहा था नशे का कारोबार… पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles