15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

एसडीएम संगड़ाह ने शीत ऋतु की तैयारी को लेकर ली संबंधित अधिकारियों की बैठक…

कल से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर भी जवाब मांगा

Ashoka time’s…22 December 23 

संगड़ाह। उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार शुक्रवार को एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ द्वारा मिनि सचिवालय परिसर में शीत ऋतु अथवा बर्फबारी के मौसम की तैयारियों को लेकर सभी उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण, विद्युत व जल शक्ति आदि विभागों के अधिकारियों को सर्दियों के दौरान सड़कें, बिजली व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल रखने की तैयारी करने व सभी तरह के उपकरण अथवा मशीनरी तैयार रखने को कहा। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह मे गुरुवार से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के लिए उन्होंने विद्युत विभाग से जवाब मांगा।

सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा के अनुसार 33केवी लाईन में आई खराबी को ठीक किया जा रहा है। उधर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि, सुक्खू सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय बंद किए जाने तथा 9 माह से 33केवी लाईन संगड़ाह-चाढ़ना की मुरम्मत न करने के लिए प्रदेश सरकार व विभाग के प्रति रोष जताया। स्थानीय विद्युत कर्मियों के अनुसार 33केवी लाईन ददाहू ठीक नही हो पाई है और 11केवी लाईन से लो वोल्टेज की समस्या आ रही है।

पांवटा में चुरा पोस्त के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

डीसी ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश…

सड़क हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें…चालक के खिलाफ मामला दर्ज…

24 दिसंबर को इन क्षेत्रों में रहेंगी विद्युत आपूर्ति बाधित…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles