15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नाबालिग का शव बरामद…पुलिस द्वारा घटनास्थल व आसपास पड़ताल जारी 

Ashoka time’s…23 December 23

गगरेट के नंगल जरियालां गांव में रह रही नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद सुनसान जगह पर फेंके उसके शव के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा। 

हालांकि शुक्रवार को भी पुलिस की तीन टीमें इस प्रकरण को सुलझाने के लिए जगह-जगह पड़ताल करती रही। सीसीटीवी फुटेज से कोई खास साक्ष्य न मिलने के बाद पुलिस को घटनास्थल से नशीले पदार्थ का खाली पैकेट भी मिला। शुक्रवार को पुलिस ने आसपास के गावों में भी अपनी पड़ताल जारी रखी।

जानकारी के अनुसार जिस दिन किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई, उस दिन एक महिला ने जरूर नाबालिग लड़की को देखा था। महिला के अनुसार एक मोटरसाइकिल चालक भी वहां से गुजरा और नाबालिग लड़की उसके साथ जाती देखी गई। लेकिन उक्त महिला न तो मोटरसाइकिल चालक का ठीक से हुलिया बता पा रही है और न ही मोटरसाइकिल का नंबर जानती है। अब पुलिस तीन टीमें बनाकर इस मामले में अपने स्तर पर मामले कि गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में व्यस्त रही तो एक टीम ने इलाके के ईंट भट्ठे खंगाले और यह पता लगाने का प्रयास किया कि यहां कितने मजदूर ऐसे कार्यरत हैं, जिनके पास मोटरसाइकिल हैं। अभी तक फॉरेंसिक विशेषज्ञों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आना बाकी है।

लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने इस आशंका को भी जाहिर नहीं किया कि नाबालिग लड़की के साथ कोई अनैतिक कार्य किया गया हो। ऐसे में नाबालिग का अपहरण करने के बाद उसका शव फेंकने वाले का मकसद क्या था, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद का कहना है कि पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुटी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पुलिस को सफलता मिलेगी।

एसडीएम संगड़ाह ने शीत ऋतु की तैयारी को लेकर ली संबंधित अधिकारियों की बैठक…

पांवटा में चुरा पोस्त के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

डीसी ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश…

सड़क हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें…चालक के खिलाफ मामला दर्ज…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles