15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सड़क हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें…चालक के खिलाफ मामला दर्ज…

Ashoka time’s…22 December 23 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के पंजावर गांव में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह हादसा उस समय हुई, जब एक कार ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल की पहचान कश्मीरी लाल निवासी गांव अंबोटा डाकघर गगरेट जिला ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरमिंद्र सिंह निवासी गांव लोअर पंजावर तहसील हरोली जिला ऊना ने बताया कि ईसपुर-गगरेट सड़क मार्ग पर गैस एजेंसी के नजदीक उसकी सब्जी की दुकान है।

,कहा कि गुरुवार को एक स्कूटी ईसपुर से गगरेट की तरफ जा रही थी। इतने में स्कूटी के पीछे से एक कार आई, जिसने ओवरटेक करते समय अपने आगे चल रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घायल स्कूटी सवार को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घायल के सिर, नाक व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। कहा कि यह हादसा कार सवार के तेज रफ्तार और जल्दबाजी के कारण हुआ। उधर, पुलिस ने आरोपी कार सवार जोगिंद्र पाल निवासी गांव समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें कार सवार से भी पूछताछ की गई।

24 दिसंबर को इन क्षेत्रों में रहेंगी विद्युत आपूर्ति बाधित…

घुमंतू गुर्जरों से करवाए अवैध कब्जे…. मंत्री का पुतला फुका….

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह मे 7 दिवसीय सेवा योजना शिविर संपन्न..

पांवटा साहिब में 23 दिसम्बर को निशुल्क मेडिकल जाँच शिविर का आयोजन…

संवैधानिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं, 23 दिसंबर विधानसभा का होगा घेराव ….भीम आर्मी 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles