Ashoka time’s…9 nov 25
दाड़लाघाट पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 613 ग्राम चरस और एक आल्टो गाड़ी को जब्त किया है।
आरोपी राय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह (19)और राजेंदर सिंह पुत्र मनी राम (39), दोनों निवासी गांव रीहा, डाकघर मुंड, तहसील ठियोग, को गिरफ्तार किया गया है, जो शिमला जिले के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्हें कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी चरस को शिमला से दाड़लाघाट ला रहे थे और इसे सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और उनके पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

