13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मां रेणुका जी स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता…

Ashoka time’s…9 nov 25

मां रेणुका जी स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा आयोजित नाहन चौगान मैदान में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य था दौड़ दौड़ो नशा छोड़ो ,
युवाओं को नशे से दूर रखना और अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक करना था।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनय कुमार जी ने शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए:

– प्रथम स्थान: पवन नेगी (2100 रुपए)
– द्वितीय स्थान: विपिन चौहान (1100 रुपए)
– तृतीय स्थान: कमलजीत और मोहित (500 रुपए)
– टॉप 20 को मेडल से सम्मानित किया

अकादमी के संचालक बलिंदर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी और आगे भी ऐसे प्रतियोगिताएं करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मां रेणुका जी स्पोर्ट्स अकादमी युवाओं को खेल के माध्यम से नशे से दूर रखने और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
अभी तक पहले भी इस तरह के कई प्रतियोगिता करा चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles