18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

5 जून को राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन…

Ashoka time’s…1 june 23 

5 जून पर्यावरण दिवस पर जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के बोगधार मेले के दौरान राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन करेगा। इस आयोजन में माननीय उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विनय कुमार करेंगे।

5 जून को उप मुख्यमंत्री हर घर के लिए एक संकल्प पत्र का विमोचन भी करेंगे। जिसमें परिवार से पेयजल संरक्षण और संग्रहण की अपील की गई है।

जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निदेशक ई. जोगिन्द्र चौहान ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता का संदेश देने के लिए महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला और प्रदेश से लगभग एक हज़ार से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रदेश के जाने-माने लोक गायक डॉ. के.एल. सहगल अपने गीतों के माध्यम से जल जागरुकता का संदेश देंगे। चौहान ने बताया कि इस आयोजन से महानाटी में भाग लेने वाली हर महिला के घर और गांव तक पेयजल जागरुकता का संदेश जाएगा और साथ ही प्रदेश भर में भी एक व्यापक संदेश पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से 1 मई से पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक प्रदेश भर में सैंकड़ों स्थानों पर पानी की जांच की जा चुकी है जिसमें गांव, स्कूल, आंगनबाड़ियां आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बरसात और गर्मियां आने से पहले जल शक्ति विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की अपनी प्रतिबद्धता के तौर पर यह तैयारी कर रहा है ताकि लोगों को साफ और पीने योग्य पानी दिया जा सके। इसके साथ लोग स्वयं भी पेयजल स्रोतों को साफ रखने के प्रति सचेत रहें। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक सप्ताह में आधा दर्जन के करीब बाइक चोरी…!..बाइक चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी…

चार दिन बाद मिला यमुना में डूबे इकलौते बेटे का शव…

मेले, तीज-त्योहर हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक-हर्षवर्धन चौहान

नोटिस के बावजूद मिट्टी में दबा दिए ड्रेन पाइप…भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा MC का एक निर्माण कार्य…होगी विजिलेंस शिकायत

आंगनबाड़ी केन्द्रो तक समय पर पोषाहार पहुंचाना सुनिश्चित बनाएं अधिकारी -सुमित खिमटा

तीसरे दिन भी नहीं मिला मां का इकलौता बेटा…यमुना में डूबने का मामला…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles