15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

5 माह की गर्भवती को ट्रक ने कुचला..दर्दनाक मौत… 

Ashoka Times…..29 july 2024

पांवटा साहिब में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें बाइक पर सवार 5 महीने की गर्भवती महिला को ट्रक पीछे से टक्कर मारकर बुरी तरह से कुचल दिया महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति को भी चोटें आई है

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को बेहडेवाला से पुलिस थाना पांवटा साहिब मे सडक दुर्घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम मौका पर पहुँची व पाया कि एक ट्रक ने मोटर साईकिल को पीछे से टक्कर मार दी थी व ट्रक मौका से भाग गया था। 

मोटर साईकिल पर सवार सूरज आयु 24 वर्ष निवासी डान्डा आंज पांवटा साहिब को चोटे लगी है तथा सूरज की पत्नी मोनिका आयु 20 वर्ष की इस सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।  

वह पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक नम्बर HP17G-4977 व इसके चालक को हिरासत में लिया गया है तथा चालक के विरुद्व पुलिस थाना पांवटा साहिब मे अभियोग दर्ज किया गया है। जिसका अन्वेषण जारी है |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles