13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

कांग्रेस मंडल को मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर जारी…अवनीत लांबा

Ashoka Times….29 july 2024

उपमंडल पावटा साहिब में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं जिसमें नवनियुक्त कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा पुराने और निष्ठावान कांग्रेसी नेताओं से लगातार बैठकें कर रहे हैं।

रविवार को भी कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा ने निष्ठावान कांग्रेसियों के साथ एक बैठक की बैठक में सभी के विचार आपस में साझा किए गए और आने वाले कुछ दिनों में कांग्रेस मंडल को मजबूत करने के लिए जल्द ही जनरल हाउस बुलाने की कवायद भी पूरी करली गई है।

इस बारे में जानकारी देते हुए कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा, उप मंडल पांवटा साहिब में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उन सभी नेताओं को एक मंच पर लाया जाएगा जो लंबे समय से रुष्ट और यहां की राजनीति से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी का कांग्रेस मंच पर स्वागत रहेगा सभी का बराबर मान सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि जब तक वह मंडल अध्यक्ष हैं सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने की राजनीति की जाएगी किसी परिवार या एकल व्यक्ति को कांग्रेस सत्ता नहीं सौंपी जाएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles