15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

22 मई से लेकर 5 जून तक वायु सेना भर्ती के लिए करें आवेदन…

Ashoka time’s…17 May 24 

हमीरपुर भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में ग्रुप-वाई (नॉन टेक्निकल) मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन की भर्ती रैली के लिए पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए वेब पोर्टल एयरमैनसेलेक्शन.सीडैक.इन‌airmenselection.cdac.in पर 22 मई सुबह 11 बजे से लेकर 5 जून को रात 11 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

वायु सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट के कमान अधिकारी विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि मेडिकल असिस्टेंट एयरमैन की भर्ती रैली 3 जुलाई से 12 जुलाई तक चंडीगढ़ स्थित वायु सेना के बेस रिपेयर डिपो में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती रैली में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बारहवीं पास या फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा बीएससी डिग्रीधारक युवा भाग ले सकते हैं। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी के साथ बारहवीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

उन्होंने बताया कि 2 जनवरी 2004 से 2 जनवरी 2008 तक जन्मे बारहवीं पास अविवाहित युवा भर्ती के लिए पात्र हैं। जबकि, फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी डिग्रीधारक अविवाहित उम्मीदवारों में 2 जनवरी 2001 से 2 जनवरी 2006 तक जन्मे युवा पात्र होंगे। फार्मेसी के वर्ग में ही 2 जनवरी 2001 से 2 जनवरी 2004 तक जन्मे विवाहित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।कमान अधिकारी ने बताया कि भर्ती से संबंधित पूर्ण जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की 84 बोतलों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

24 ग्राम चिट्टा/हीरोइन और डिस्पोजेबल सिरिंज के साथ तीन गिरफ्तार…

सिरमौर में अभी तक ‘पेड न्यूज’ का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया-सुमित खिमटा…

 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles