15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दर्दनाक हादसा…गोशाला में लगी आग, मवेशियों को बचाते जिंदा जला व्यक्ति…

Ashoka time’s…17 May 24 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गोशाला में अचानक आग लगने से मवेशियों को बचाते हुए एक व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत हो गई।

जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर भराड़ू पंचायत के अलगावाडी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे यह अग्निकांड हुआ। इस दाैरान गोशाला में बंधे मवेशियों को बचाते हुए एक व्यक्ति जिंदा जल गया।

तहसीलदार डाॅ. मुकुल शर्मा ने पुलिस और दमकल विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने बुरी तरह जल चुके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।

22 मई से लेकर 5 जून तक वायु सेना भर्ती के लिए करें आवेदन…

आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की 84 बोतलों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

24 ग्राम चिट्टा/हीरोइन और डिस्पोजेबल सिरिंज के साथ तीन गिरफ्तार…

सिरमौर में अभी तक ‘पेड न्यूज’ का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया-सुमित खिमटा…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles