10.1 C
New York
Sunday, November 8, 2026

पांवटा साहिब में युवती की किडनेपिंग व मारपीट को लेकर मामला दर्ज…

कथित पत्रकार ने बनाया पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव…!

Ashoka Times…7 November 2026

पांवटा साहिब में युवती की शिकायत पर किडनेपिंग व मारपीट को लेकर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने इस वारदात को पांवटा साहिब के सबसे पोश इलाके वाई प्वाइंट के पास अंजाम दिया।

पांवटा साहिब में एक युवती द्वारा अपनी किडनैपिंग और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। कुमारी तनीषा निवासी जिला यमुनानगर, हरियाणा ने शिकायत दर्ज कारवाई कि ऐलन सैनी निवासी गदौसी तथा उसके साथी केशव, काका रंधावा व अन्य व्यक्ति पिछले कुछ समय से उसे व उसकी चचेरी बहन को परेशान एवं धमका रहे थे। लेकिन 6 नवंबर को जब शिकायतकर्ता अपनी चचेरी बहन व अन्य साथियों के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब के वाई-प्वाइंट पर पहुंची तो ऐलन सैनी व उसके करीब 6-7 साथी दो गाड़ियों में वहां पहुंचे। आरोपियों के हाथों में डंडे व अन्य हथियार थे। उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके साथियों पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे संचत शर्मा व जमू चौधरी को चोटें आईं। आरोप है कि आरोपी इसकी चचेरी बहन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर कर अपने साथ ले गए तथा जान से मारने की धमकियां भी दीं।जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कथित महिला पत्रकार ने पुलिस पर बनाया दबाव…?

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ख़ुद को पत्रकार बताने वाली महिला द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया गया कि उसके आरोपी देवर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज न किया जाए। लेकिन पुलिस ने यूवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है और जांच शुरू‌ कर दी है।

वही इस मामले को लेकर एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा की युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles