12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़..आरोपित शिक्षक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज 

Ashoka time’s…4 May 24 

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला राजकीय उच्च विद्यालय के ड्राइंग विषय के शिक्षक द्वारा कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को अकेले में अश्लील वीडियो दिखाना और उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत सम्बंधित पुलिस स्टेशन में की और आरोपित शिक्षक के ख़िलाफ़ पोक्सो समेत अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने शहर के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते दो मई को स्कूल से आने के बाद बेटी ने बताया कि जब स्कूल का ड्राइंग मास्टर शाम योगेंद्र 4:00 बजे के बाद अतिरिक्त कक्षा ले रहा था, तो वह कक्षा में बैठी उनकी बेटी को अकेले में ले गया। आरोपी शिक्षक ने अपना फोन निकाला और किसी युवती का न्यूड वीडियो दिखाया तथा गलत इरादे से उसकी बेटी की छाती को भी छुआ‌ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पीड़ित छात्रा की माँ ने आरोपित शिक्षक के विरुद्ध शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट के समक्ष आज पीड़िता का 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज होगा।

मुख्यमंत्री आगमन पर भी नहीं थमें भारी वाहनों के चक्के…WATCH VIDEO 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक…

जब बच्चे दान दे रहे थे, तब भाजपा के मंत्री भ्रष्टाचार में लगे थे : कांग्रेस

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles