15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल में फिर दो दिन मौसम खराब…

बारिश और बर्फबारी के आसार…

Ashoka time’s…5 March 24 

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बिगड़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के कई भागों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 6 व 7 मार्च को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। आज भी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम खराब बना हुआ है। 8 व 9 मार्च को सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, 10 व 11 मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से अभी भी सैकड़ों सड़कें बाधित हैं। लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।

रापे गांव के लोगों ने तीन फुट बर्फ के बीच तीन किमी तक बनाया रास्ता

जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, पांगी, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में तीन दिनों तक लगातार हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। एक से दूसरे गांव तक पहुंचना काफी मुश्किलों भरा है। इस बीच सोमवार को जोबरंग पंचायत के रापे गांव के लोगों ने खुद बेलचा उठाया और बर्फ के बीच आवाजाही के लिए पैदल रास्ता बनाया। ग्रामीणों ने रापे गांव से मुख्य सड़क तक तीन फुट बर्फ में तीन किलोमीटर तक पैदल रास्ते को ठीक करवाया। गौर रहे कि लाहौल के कई गांवों के पैदल रास्ते अभी भी बर्फ से बंद हैं। इससे विशेषकर स्कूल के बच्चों को परेशानी हो रही है। बर्फ के बीच कई किमी बर्फ में रास्ता खोलकर विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।

छितकुल गांव में चार फुट बर्फ में डेढ़ किलोमीटर तक बनाया रास्ता

जनजातीय जिले किन्नौर में भारी बर्फबारी के पांच दिन बीत जाने के बाद भी जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तिब्बत सीमा से सटे छितकुल गांव में चार फुट बर्फबारी होने से स्कूल जाने के लिए रास्ता बंद हो गया। ऐसे में स्कूल के शिक्षकों, पीटीए सदस्य और गांव के युवाओं ने डेढ़ किलोमीटर तक चार फुट बर्फ में स्कूल जाने के लिए रास्ता बनाया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 2.2, सुंदरनगर 3.9, भुंतर 4.6, कल्पा -3.0, धर्मशाला 7.2, ऊना 4.2, नाहन 8.1, केलांग -10.8, पालमपुर 3.5, सोलन 2.2, मनाली 0.1, कांगड़ा 5.5, मंडी 5.1, बिलासपुर 6.3, डलहौजी 2.0, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 0.5, नारकंडा -0.6, रिकांगपिओ 0.0, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 6.5, बरठीं 4.1, मशोबरा 3.8, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ…

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च को आयोजित…

दर्दनाक हादसा…भूस्खलन की चपेट में आने से मजदूरों की मौत.

अपहरण कर की मारपीट, आरोपी ने Google pay से 75 हजार किए पत्नी के खाते में ट्रांसफर…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles