13.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

अपहरण कर की मारपीट, आरोपी ने Google pay से 75 हजार किए पत्नी के खाते में ट्रांसफर…

Ashoka Times… 4 मार्च 2024/हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक व्यक्ति को अगवा कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मनाली पुलिस थाना में केहर सिंह निवासी गांव शूरु ने इस बारे में कुल्लू पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

उसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि 1 मार्च को शाम के समय एक विजय कुमार नाम के व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। वे उसे वहां से 8 मील ब्राण ले गए।

यहां उससे मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती स्टांप पेपर पर यह लिखवाया कि वह आरोपी विजय कुमार की पत्नी को होटल ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बदले उसे 25 लाख रुपए देने होंगे। मामला यहां भी नहीं रुका उसके बाद केहर सिंह को कुल्लू ले गए और नोटरी वकील के पास इसके हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान स्टांप पेपर पर लिए।

विजय की पत्नी को गूगल पे करवाया अगवा करने वालों ने केहर के मोबाइल से गूगल पे के जरिए 75 हजार रुपए विजय कुमार की पत्नी के खाते मे ट्रांसफर कराए। इसके बाद कार्ड छीन कर ATM से भी पैसे निकाल लिए। शिकायत में कहा गया कि विजय कुमार ने उसे डराया व धमकाया है और इसका मोबाइल, ATM कार्ड, आधार कार्ड व गाड़ी की चाबी भी छीन कर साथ ले गए।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केहर सिंह की शिकायत पर मनाली थाने में IPC की धारा 384, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

18 से 80 वर्ष आयु की सभी महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन… सुखविंदर सिंह सुक्खू 

बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने में जुटा प्रशासन… एसडीएम

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का सिरमौर प्रवास* 

बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला बुरी तरह घायल…

09 और 10 अप्रैल को आयोजित होगा मां नगरकोटी मेलाः डॉ0 संजीव कुमार धीमान* 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles