15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

स्कूल से तीन अध्यापक थे नदारद… औचक निरीक्षण के बाद हर्षवर्धन चौहान ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश…

Ashoka Times….21 August 2024

उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहानके गृह क्षेत्र में अध्याप नदारद जपाए गए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपनी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंबी में मंगलवार को स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य सहित तीन अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान गुस्साए उद्योग मंत्री ने जिला उपनिदेशक को मामले से अवगत करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे उद्योग मंत्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंबी पहुंचे। उन्होंने स्कूल की सारी गतिविधियों की जांच कर स्टाफ का हाल पूछा और हाजिरी रजिस्टर चैक किया तो स्कूल में तैनात कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने अपना डेपुटेशन जिला उपनिदेशक कार्यालय में दर्ज किया था, जबकि टीजीटी विकास शर्मा व हरभजन सिंह अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने छुट्टी की अर्जी भी नहीं दी थी। सबसे बड़ी होशियारी तो कार्यकारी प्रधानाचार्य ने उसे खुद ही फंसा दिया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला उपनिदेशक को फोन करके प्रधानाचार्य के डेपुटेशन के बारे में पूछा तो फर्जी पाया गया। सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रधानाचार्य बंक मारने के लिए डेपुटेशन दिखाकर गायब रहता है। उधर, जिला उपनिदेशक सेकेंडरी नाहन अजित सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टिंबी स्कूल से सारा रिकार्ड मंगवाया है। उन्होंने कहा कि बंक मारने वाले अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles