15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में किया जा रहा घटिया सामग्री से टायलिंग वर्क….

Ashoka Times….20 August 2024

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में आईटीआई के पीछे टायलिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा जमकर धांधली की जा रही है जिसके चलते यह काम घटिया स्तर का बताया जा रहा है। जिसकी फोटो और वीडियो लोगों ने मीडिया को भेजी हैं।

वार्ड नंबर 5 के लोगों ने बताया कि आईटीआई के पीछे टायलिंग वर्क किया जा रहा है यह कार्य नगर परिषद द्वारा ठेकेदार को आवंटित किया गया है इस कार्य में रेत बजरी का जो इस्तेमाल किया जाना है वह घटिया स्तर की लगाई जा रही है किसी खड़ की बजरी मौके पर डाली जा रही है जबकि टेंडर के अनुसार रेत और बजरी क्रेशर से बिलिंग के साथ आनी चाहिए। 

बताया जा रहा है कि किसी खड़ की रेत बजरी औने-पौने सीमेंट के साथ लगाकर बिछाई जा रही है जिसका परिणाम यह होने वाला है कि पहले की ही तरह यहां पर सड़क फिर बैठ जाएगी और पानी इकट्ठा होना शुरू हो जाएगा यानी लोगों की जो समस्या थी वह लाखों रुपए खर्च कर कर भी वैसे ही रहने वाली है जैसे कि पहले थी 

वहीं लोगों ने आरोप लगाए हैं कि मौके पर जेई और एसडीओ आते दिखाई नहीं दिए हैं अगर समय-समय पर काम स्तर जांचा जाए तो इस तरह की घटिया सामग्री सड़कों पर दिखाई नहीं देगी लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर काम करवाया जाए तो अच्छी क्वालिटी का करवाया जाए ताकि भविष्य में कुछ वर्षों तक लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। 

वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 12 में भी ठेकेदारों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। लोगोंने नगर नगर परिषद में शिकायतें भी की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। सूत्रों की मानों तो ठेकेदारों का कहना है कि उनके तालुकात सीधे मंत्री और विधायकों से हैं जिसके चलते अधिकारी भी खामोश रहने में भलाई समझते हैं

उधर कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सालों बाद इस सड़क का काम शुरू हुआ है घटिया स्तर का ही सही फिलहाल होने दिया जाए।

तो वहीं दूसरी ओर दर्जनों लोगों का कहना है कि नगर परिषद पांवटा साहिब के पब्लिक टैक्स का पैसा इस तरह बर्बाद नहीं कर सकती जो पैसा टायलिंग वर्क में लगाया जा रहा है वह आम जनता की खून पसीने की कमाई है जिसको ध्यान में रखते हुए नियम अनुसार बेहतर क्वालिटी का काम ठेकेदारों से करवाया जाए

वही इस बारे में कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम गुंजीत चीमा ने कहा कि ठेकेदार को जो काम दिया गया है उसकी जांच करवाई जाएगी अगर नियमों का उलंघन किया गया है है तो जुर्माने के साथ-साथ ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles