12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिरमौर में आगामी 5 दिनों तक लू (हीट वेव) चलने का अलर्ट जारी…

जिला वासियों को जरुरी सावधानियां बरतने की अपील…उपायुक्त

Ashoka time’s…20 May 24

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा प्रदेश सहित सिरमौर जिला में आगामी 5 दिनों तक लू (हीट वेव) चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

सुमित खिमटा ने मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी लू अलर्ट के दृष्टिगत सिरमौर जिला के लोगों से अगले 4-5 दिनों तक जरूरी सावधानियां व एतिहात बरतने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी अलर्ट में सिरमौर जिला के धौलाकुआं और पोंटा साहिब क्षेत्र में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अलर्ट को देखते हुए जिला के समस्त लोगों: विशेषकर शिशुओं, बुजुर्गों और क्रॉनिक डिजीज वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी पियें, शरीर को ठंडा और ढाक कर रखें, सूती एवं पतले वस्त्र पहने, जरूरत पड़ने पर छाते या सर को दुपट्टे, टोपी आदि से ढके, अनावश्यक यात्रा करने से बचें यदि अति आवश्यक हो तो अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी रखें, दिन में अत्यधिक धूप पड़ने पर खिड़कियों को बंद रखें व रात्रि में खिड़कियों एवं दरवाजों को खुला व हवादार रखें, दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 तक यात्रा एवं घरों से कम बाहर निकलने की कोशिश करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि इस मौसम में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, धूम्रपान, शराब, अधिक तले हुई खाद्य पदार्थों का सेवन आदि करने से बचें। किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत अस्पताल में चेकअप करवाएं।

सुमित खिमटा ने कहा है कि हिट एक्स्पोज़र से सभी नागरिकों को बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने हीटवेव के दौरान रूटीन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है।

अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए जिला के लोगों से हीटवेव के दौरान अधिक से अधिक सावधानियां बरतने की अपील की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने हीट वेव से संबंधी किसी भी तरह की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, नाहन के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 (24x7x365) पर तुरंत संपर्क करने का भी आग्रह आमजन से किया है।

अचानक बिगड़ी यूवक की तबीयत… अस्पताल में मौत 

पांवटा में शराब ठेकेदार पर लूटपाट मारपीट करने के गंभीर आरोप…

रेणुका जी पवित्र झील में फिर मिला अज्ञात शव….

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles