12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा में शराब ठेकेदार पर लूटपाट मारपीट करने के गंभीर आरोप…

पुलिस के साथ बदसलूकी का भी हो चुका वीडियो वायरल…

Ashoka Times…19 may 2024

पांवटा साहिब में पूर्व शराब ठेकेदार अतुल अग्रवाल पर लूटपाट कर 80 हजार गल्ले से निकालने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर शिकायत दी गई है।

इस बारे में शिकायतकर्ता खजान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अतुल अग्रवाल जो कि वार्ड नंबर 12 पांवटा साहिब का निवासी है और पूर्व में पांवटा साहिब में शराब के ठेके लिए हुए थे। शुक्रवार 5 बजे के करीब अपने दोनों बेटों और अन्य साथियों के साथ गोविंद घाट बैरियर पर आया और शराब के ठेके पर जबरन ताला लगा दिया जब हमने इसका विरोध किया तो उसने और उसके बेटों ने हम लोगों के साथ साथ मारपीट शुरू कर दी अतुल अग्रवाल द्वारा शराब के ठेके के गल्ले में रखे 80,000 रुपए भी उठा लिए इस दौरान वह हम सबको जान से मारने की धमकियां दे रहा था।

खजान सिंह ने बताया कि इस मारपीट में उसे चोटे भी आई है दुकान पर ताला लगाने के बाद आरोपी अतुल अग्रवाल के खिलाफ हमने एक शिकायत पत्र पुलिस स्टेशन में दिया था। फिलहाल पुलिस ने हमारी ओर से कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वही खजान सिंह ने बताया कि उक्त अतुल अग्रवाल अपराधिक किस्म का व्यक्ति है तथा इससे पहले भी कई बार पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ लड़ाई झगड़ा कर चुका है ।

खजान सिंह ने पुलिस अधिकारियों से उक्त अतुल अग्रवाल सहित उनके दो बेटे और अन्य साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ठेकों को सामान्य तरीके से चलाए रखने में मदद करने की गुहार लगाई है।

रेणुका जी पवित्र झील में फिर मिला अज्ञात शव….

दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत…दुखद हादसा 

जिला सिरमौर से भाजपा की लोकसभा चुनावों में खिसकती लीड़…!…पढ़िए कांग्रेस की हालत…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles