Home / News / सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन ने शुरू की आपातकालीन एंबुलेंस सेवा…जसमेर 

सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन ने शुरू की आपातकालीन एंबुलेंस सेवा…जसमेर 

सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन ने शुरू की आपातकालीन एंबुलेंस सेवा…जसमेर 

 

animal image

Ashoka Times…26 March 2026

हिमाचल प्रदेश की सबसे पुरानी सिरमौर ट्रक आपरेटर यूनियन द्वारा समाज की बेहतरी और आम आदमी की सुविधा के लिए आपातकालीन एंबुलेंस सेवा शुरू की है।

animal image

इस मौके पर जसमेर सिंह भूरा प्रधान सिरमौर ट्रक यूनियन और शमशेर काश्मी द्वारा झंडा दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। इस पुनीत कार्य से आपरेटर्स ने उक्त सेवाओं के लिए हर्ष व्यक्त किया।

जसमेर सिंह भूरा, शमशेर कासमी, देवेन्द्र सिंह पप्पी, राकेश चौधरी, विजय शर्मा, सरदार अजीत सिंह उर्फ Happy आदि ने बताया कि एम्बुलेन्स सेवा लोगो की सुविधा के लिये शुरू की जा रही है। उक्त एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित है। जिसमें एक आपातकालीन मरीज और उसके तीमारदारों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिये समस्त सुविधाए उपलव्ध करवाई गयी है।

एंबुलेंस रवाना करते….

अस्पताल कैंपस में खड़ी एंबुलेंस नाहन देहरादून का लेते हैं 5000…

बता दे के पांवटा साहिब में अस्पताल के कैंपस में खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस देहरादून और नाहन रेफर मरीज से आपातकालीन एंबुलेंस के लिए ₹5000 तक ले लेते हैं जिसके कारण आम गरीब इंसान बेहद बड़ी परेशानी का सामना करता है। लेकिन इस सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी विशेष तौर पर गरीब तबके के लोग इलाज के लिए इस सुविधा का उपयोग कर पाएंगे।

वहीं दूसरी और ट्रक यूनियन ने पुरानी एंबुलेंस को शव यात्रा गाड़ी में तब्दील कर दिया है जिसके कारण आम लोगों को अंतिम यात्रा में भी मदद मिल पाएगी।

आपातकालीन स्थिति में ड्राइवर से संपर्क करें।

ड्राइवर से संपर्क करने का नंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons