Home / News / दर्दनाक सड़क हादसा…बस और कार की भीषण टक्कर..दो की मौ#त दो गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसा…बस और कार की भीषण टक्कर..दो की मौ#त दो गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसा…बस और कार की भीषण टक्कर..दो की मौ#त दो गंभीर घायल

Ashoka time’s…26 March 26

animal image

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के पंडोह डैम के पास वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पंडोह डैम के पास मंडी से कुल्लू जा रही कनिका बस (HP 65B-0544) और कुल्लू से मंडी आ रही कार (HP 28B-2541) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान पंडोह डैम पर तैनात CISF के जवानों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

animal image

मृतकों की पहचान शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी और गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार, निवासी गांव रिहाली टांडा, डाकघर भांबला, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है। घायलों में कश्मीर सिंह (21) पुत्र नूर चंद, निवासी गांव गद्दालस रंधाड़ा, तहसील बल्ह, जिला मंडी तथा दीक्षा चौहान (21) पुत्री राजेश कुमार, निवासी गांव हटली पटयाला, तहसील बंगाना, जिला ऊना शामिल हैं।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल भेज दिया गया है और शवों के पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons