13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करें-सुमित खिमटा

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही लागू हो जायेगी आदर्श आचार संहिता

Ashoka time’s…26 February 24 

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी। सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता के समस्त प्रावधानों की सख्ती से अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित बनायें। 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में आदर्श आचार संहिता की स्टैंडिग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में आदर्श आचार संहिता की स्टैंडिग कमेटी के सरकारी सदस्यों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

सुमित खिमटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता की स्टैंडिग कमेटी आदर्श आचार संहिता के तहत आने वाले मामलों की निगरानी करेगी और नियमानुसार उनका निपटारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता निर्वाचन की घोषणा से लेकर मतगणना प्रकिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से आग्रह किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता के सभी प्रावधानों के बारे में सभी राजनैतिक दल और प्रत्याशी संपूर्ण जानकारी हासिल करें लें ताकि निर्वाचन प्रकिया के दौरान संहिता की किसी भी प्रकार से उल्लंघना न हो।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उददेश्य सभी राजनैतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में बराबर का अवसर प्रदान करना और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र बनाना बनाना है।

सुमित खिमटा ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि आदर्श आचार संहिता लागूू होने के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग न हो। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास पर पूर्णतः प्रतिबंधा रहेगा और कोई भी नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा, केवल पहले से चल रहे विकास कार्यों को ही जारी रखा जा सकेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए विभिन्न निगरानी टीमों का गठन किया गया है और लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही सभी टीमों के प्रभारी और सदस्य आवंटित कार्यों को बिना किसी भेदभाव के साथ गंभीरतापूर्वक संपन्न करना सुनिश्चित बनायें।

आदर्श आचार संहिता के सदस्यों में एसडीएम नाहन सलीम आजम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म सिंह, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सत्ती, उप निदेशक उद्यान डा. एस.के. बक्शी, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर के अलावा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से कैप्टन सलीम अहमद, भाजपा से संजय गोयल भी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने शिलाई, संगड़ाह और तरुवाला में जांची स्ट्रांग रूम की व्यवस्था…

संत निरंकारी मिशन स्वयंसेवको ने चलाया स्वच्छता अभियान…

खनन की खबर लगाने पर पत्रकार का अपहरण हत्या का प्रयास, 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles