13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पत्रकार अपहरण मामले में गिरीपार पत्रकार परिषद ने बुलाई आपातकालीन बैठक…

राज्यपाल, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन…अब तक नहीं हुआ मामला दर्ज

Ashoka Times…26 फरवरी 24 शिलाई 

जिला सिरमौर के शिलाई में गिरीपार पत्रकार संघ द्वारा पोंटा साहिब में हुए पत्रकार के अपहरण व मारपीट के मामले को लेकर घोर निंदा की है। परिषद नें मुख्य्मंत्री से दोषी लोगों के विरूद्ध कड़ी कारवाही की मांग की हैं।

बीते दिनों पोंटा साहिब के एक पत्रकार द्वारा खनन माफिया के विरुद्ध खबर छापने पर कथित कांग्रेसी नेता व उसके समर्थको द्वारा पत्रकार का अपहरण कर बंदी बना कर कैद कर रखना, वर्तमान सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की एक बानगी हैं, मामले को लेकर गिरीपार पत्रकार परिषद नें एक आपात बैठक बुलाई, बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जगतसिंह तोमर नें की,बैठक में एक निंदा प्रस्ताव पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है।

हैरानी इस बात की हैं कि इतना सब कुछ होने के बाद पुलिस नें अब तक मामला तक दर्ज नहीं किया हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाही भी संदेह के घेरे में आ गई हैं, पुलिस भी नामजद कांग्रेसी नेता पर कारवाही न कर उनकी खिदमत कर रही हैं।

क्षेत्र में हों रहे भ्र्ष्टाचार व समस्याओं को उजागर करने वाले कलम के सिपाही के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार करना निंदनीय हैं, परिषद नें प्रदेश के महामहिम राजयपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर माग की हैं कि यदि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे न डाला गया तो पुरे प्रदेश के पत्रकार वर्तमान सरकार का वहिष्कार करेंगे, बैठक में परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमेल देशाई, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव उदय भारद्वाज, कार्तिक तोमर,अजय शर्मा, टीकाराम शर्मा, कँवर ठाकुर सहित परिषद का सभी सदस्य मौजूद रहे।

सभी राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना करें-सुमित खिमटा

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने शिलाई, संगड़ाह और तरुवाला में जांची स्ट्रांग रूम की व्यवस्था…

संत निरंकारी मिशन स्वयंसेवको ने चलाया स्वच्छता अभियान…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles