8.1 C
New York
Sunday, November 1, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत… तीसरा पीजीआई में उपचाराधीन 

Ashoka time’s…8 November 23 

मंडी जिला के नेरचौक में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नेरचौक बाजार में देर रात एक तेज रफ्तार कार (HP 24D-0839) ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक व तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया। लेकिन उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया।

जबकि तीसरे युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। मृतक युवकों की पहचान शोएब पुत्र मुहमद रईस गांव सुभाष नगर, अरुण पुत्र मदन निवासी गांव मेरापुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। जबकि घायल युवक ईमरान भी मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखता है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

*खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किये औचक निरीक्षण*

शास्त्री के 4 पदों हेतु पर बैचवाईज नियुक्ति हेतु काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को-कर्म चंद 

कैच द रेन अभियान की समीक्षा के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम पहुंची नाहन…

पांवटा साहिब में हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम… हत्या का मामला दर्ज… 

वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए ज्वलंत मुद्दे… पढ़िए क्या है शहर की समस्याएं…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles