11.7 C
New York
Sunday, November 1, 2026

घंटों बिजली गुल रहने को लेकर व्यापार मंडल ने एसडीएम संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन 

33केवी लाइन चाढ़ना-संगड़ाह की 8 माह बाद भी नहीं की गई मुरम्मत

Ashoka time’s….8 November 23 

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में आए दिन घोषित पावर कट लगने तथा घंटो बिजली गुल को रहने की समस्या को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को एसडीएम सुनील कायथ को ज्ञापन सौंपा गया।

व्यापार मंडल पदाधिकारी विजेंद्र शर्मा, चेत सिंह तोमर, केशवानंद व रवि दत्त आदि ने एसडीएम से विद्युत आपूर्ति के मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से जवाब तलब करने की मांग की। पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा 12 जुलाई 2022 को संगड़ाह में शुरू किए गए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता कार्यालय को वर्तमान सरकार द्वारा गत 12 दिसंबर को बंद किया जा चुका है और इसके बाद यहां विभाग की लापरवाही व स्टाफ की कमी के चलते आए दिन घंटों अघोषित पावर कट लग रहे हैं। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि, अधिशासी अभियंता कार्यालय बंद होने के बाद से यहां नियुक्त कनिष्ठ अभियंता जहां 26 किलोमीटर ददाहू में रहता है।

वहीं 33 केवी लाइन संगड़ाह-चाढ़ना 8 माह से बंद पड़ी है। मंगलवार को मुख्य बाजार संगड़ाह में जहां करीब 5 घंटे के लगातार बिजली गुल रही, वहीं बुधवार को भी दो दर्जन के करीब अघोषित पावर कट लगे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सप्ताह भर में अघोषित पावर कट का सिलसिला न थमने पर विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की भी चेतावनी दी। सहायक अभियंता ददाहू कोमल शर्मा ने बताया कि, बुधवार को मुख्य बाजार काली-मिट्टी, संगड़ाह का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिसे ठीक किया जा रहा है।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत… तीसरा पीजीआई में उपचाराधीन 

*खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किये औचक निरीक्षण*

शास्त्री के 4 पदों हेतु पर बैचवाईज नियुक्ति हेतु काउंसलिंग 17 व 18 नवम्बर को-कर्म चंद 

कैच द रेन अभियान की समीक्षा के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की टीम पहुंची नाहन…

पांवटा साहिब में हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम… हत्या का मामला दर्ज… 

वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए ज्वलंत मुद्दे… पढ़िए क्या है शहर की समस्याएं…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles