8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

पांवटा साहिब में हमले में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम… हत्या का मामला दर्ज… 

पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलंद…

Ashoka Times…8 November 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब के राकेश कुमार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद अब उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है अब पुलिस ने धारा 302 यानी हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बता दे कि गत रोज पहले मामला सामने आया था जिसमें रामपुर घाट के महेंद्र सिंह उर्फ गोलू सैनी और उसके साथियों ने मिलकर राकेश कुमार पर हमला किया जिसमें उसकी टांग फैक्चर हुई और कई गहरे जख्म भी आए थे लगभग दो सप्ताह बाद उपचार के दौरान अब राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस भी अब जाकर इस मामले में जगी है पुलिस ने अब हत्या के तहत 302 धारा लगाकर मामला दर्ज किया है और अब जब आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें भी गठित की गई है

बता दे के इससे पहले भी आरोपी कथित महेंद्र सिंह उर्फ गोलू सैनी पर कई मुकदमे दर्ज है पांवटा साहिब में बार-बार ट्रांसफर करवा कर आ रहे पुलिस अधिकारियों की भी उसे पूरा श्रेय मिल रहा है जिसके कारण इस तरह के अपराधिक लोग और अधिक सक्रिय हो रहे हैं।

उधर राकेश कुमार जिसकी हत्या की गई है उसके परिवार ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल उठाए हैं पांवटा सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान कौताही बरतने के भी आरोप लग रहे हैं जिसके कारण पीजीआई में युवक की टांग को काटना पड़ा।

उधर पुलिस की निष्क्रियता ने दो सप्ताह बाद भी हत्या करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया है अब जब युवक की मौत हो गई है पुलिस भी सक्रियता के साथ काम करने में जुट गई है।

यह पूरा का पूरा मामला अवैध खनन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है गिरी नदी विशेष तौर पर नवादा क्षेत्र और यमुना नदी में अवैध तौर पर किए जा रहे खनन के चलते दो गुटों में किसी बात को लेकर तनातनी चली हुई थी इस दौरान राकेश कुमार पर दूसरे गुटने हमला किया और इस हमले में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, देखा जाए तो कहीं ना कहीं अवैध खनन भी इस पूरी हत्या के पीछे एक बड़ा कारण बताया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों ने उठाए ज्वलंत मुद्दे… पढ़िए क्या है शहर की समस्याएं…

BSNL मंडल अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार…14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

प्रदेश सरकार की आर्थिक ऑक्सीजन कम कर रहा केंद्र…शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों में पिछड़ रहा हिमाचल…

पांवटा साहिब के अनियंत्रित चौराहे…भगवान भरोसे

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles