19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

“संगीत” में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया नाम रोशन…

Ashoka Times…16 September 2024

अंडर 19 जोनल संगीत प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा में 8 सितंबर से 13 सितंबर तक हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन विद्यालय के छात्रों ने भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का मान बढ़ाया।

यह प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई थी क्लासिकल संगीत तथा सुगम संगीत दोनों ही स्तरों पर विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर संगीत ध्वजा फहराई। क्लासिकल संगीत में जयकीरत सिंह, कृष्णा तथा आरव शर्मा ने अपने मनमोहक अंदाज से सभी दर्शकों तथा श्रोताओं का मन मोह लिया ।

सुगम संगीत में सक्षम गोयल, कृष्णा तथा सैफुल ने भाग लिया। इनका कर्ण प्रिय गीत सबके मन को छू गया। विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने प्रार्थना सभा में इन सुरीले कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए तथा प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की अभिलाषा व्यक्त की। संगीत अध्यापक राजेश कुमार की भी उनके अथक प्रयासों के लिए सराहना की गई।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles