19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब….बातामंडी में मिला महिला की गलीसड़ी लाश….हत्या की आशंका !

Ashoka Times….17 September 2024

पावटा साहिब के बता मंडी में एक महिला का शव जंगल से पुलिस ने बरामद किया है शव की हालत बेहद खराब है ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला की कई दिन पहले हत्या कर शव को यहां फेंक दिया होगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बातामंडी में एक महिला का शव मिला है महिला के शव की हालत बेहद खराब बताई है जिसकी पहचान कर पाना भी लगभग नामुमकिन है । ऐसे में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि शव बेहद बुरी दशा में था पूरी तरह से लाश गलसड़ गई थी जिसके कारण पहचान कर पाना लगभग नामुमकिन था फिर भी पुलिस द्वारा गुमशुदा महिलाओं के परिवारों को बुलाकर पहचान करने का प्रयास किया गया।

फिलहाल महिला का नाहन में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि महिला की हत्या की गई है या महिला की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles