20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

संगड़ाह क्षेत्र में करीब 21 घंटे गुल रही बिजली, लोगों ने झेली मुश्किलें…

Ashoka Times…8 अक्टूबर 23

सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में शनिवार सांय करीब 3 बजे तक लगातार 21 घंटे Electricity Supply बाधित रही। इस दौरान संगड़ाह कस्बे में वोल्टेज इतनी कम रही कि, TV, Computer, पंखे व हीटर जैसे लगभग सभी उपकरण बंद रहे। 

सूत्रों की माने तो गत वर्ष करीब 7 करोड़ की लागत से तैयार 33KV Substation संगड़ाह की चाढ़ना मेन लाइन जहां पिछले 7 माह से बंद पड़ी है, वहीं 33केवी लाइन ददाहू भी करीब 3 महीने से बंद पड़ी है। फिलहाल केवल 11 KV Line से काम चलाया जा रहा है और बार-बार अघोषित Power Cut लग रहे हैं। प्रदेश में Congress अथवा सुक्खू Government के सत्ता में आने के बाद संगड़ाह में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता कार्यालय को बंद करवाया जाना व Staff की भारी कमी भी यहां बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने के मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

शुक्रवार को हुई विद्युत कर्मचारी संघ की संगड़ाह इकाई की बैठक में भी खाली पदों को लेकर चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता नाहन राहुल राणा ने कहा कि, उन्हे आज ही बिजली गुल रहने का सूचना मिली और अब लाइन को दुरुस्त किया जा चुका है।

भाजपा प्रवक्ता मेलाराम ने स्वर्ण पदक जीतने पर सिरमौर की बेटी को दी बधाई…

216 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार…

सिरमौर में दिखाई दिया किंग कोबरा… विडियो वायरल

पांवटा साहिब में चोरों का आतंक…एक रात में आधा दर्जन पानी के मीटर चोरी,

पांवटा में नेत्र जाँच विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्वारा 110 लोगों की मुफ्त जांच 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles