10.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

शिलाई पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण… राजस्व विभाग के निशान देही में आया मामला सामने

Ashoka Times…11 may 23 

शिलाई पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण का खुलासा हुआ है। राजस्व विभाग की निशानदेही में इस बात की तस्दीक हुई है कि रोनहाट के रहने वाले मोहन राणा ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। 

प्रधान शीला नेगी, सचिव चतर सिंह व पूर्व प्रधान रमेश नेगी इत्यादि की मौजूदगी में राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही को अंजाम दिया गया।

पंचायत पदाधिकारियों ने बताया कि दो बीघा 12 बिस्वा भूमि का इस्तेमाल मैदान के निर्माण के लिए किया जाना है, इसी को लेकर विभाग द्वारा निशानदेही करवाई गई थी। पंचायत प्रधान शीला नेगी ने कहा कि पंचायत की भूमि पर ही बनाए गए घर की सुरक्षा के लिए मोहन राणा द्वारा मांग की जा रही थी। इसको लेकर अलग से एक मामला भी चल रहा है।

पंचायत प्रधान ने कहा कि निशानदेही की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है। निशानदेही के दौरान रघुवीर तोमर, जगत सिंह नेगी, प्रताप तोमर, नंत राम तोमर, वार्ड सदस्य कल्याण सिंह, राहुल व चमेल सिंह के अलावा बिशन सिंह तोमर वार्ड सदस्य कांता देवी, पृथ्वी सिंह, कल्याण सिंह नेगी, दलीप नेगी, रघुवीर सिंह व पंकज नेगी इत्यादि मौजूद थे।

उधर, आरोपों को लेकर फिलहाल मोहन राणा का पक्ष नहीं मिला है। मिलने की स्थिति में प्रकाशित किया जाएगा।

बड़ा हादसा…कम्पनी से हुई गैस लीक से 10 के करीब स्कूली बच्चे चपेट में आए…!

झूला झूलते व्यक्त हुई 13 वर्षीय बच्ची की मौत… जांच में जुटी पुलिस 

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पकड़े गए शिकारी…

क्या सचमुच नींबू मिर्च डालने से कुछ होता है जानिए कितनी है सच्चाई…

आदर्श कन्या विद्यालय पांवटा… यौन शोषण कमेटी हो भंग…की जाए टीचर्स की भी जांच

हिमाचल में 18 लाख कार्ड धारकों को दालों का इंतजार… सचिवालय से नहीं मिली मंजूरी

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम… दो दिन का येलो अलर्ट हुआ जारी…

केंद्र से आया ₹50 करोड़ बजट हुआ लैप्स… भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई गंभीरता से काम…

जून माह से मिलेंगे 2.31 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये… अधिसूचना जारी 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles