13.9 C
New York
Sunday, October 25, 2026

प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम… दो दिन का येलो अलर्ट हुआ जारी…

Ashoka time’s…11 May 23 

हिमाचल प्रदेश एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के अलावा अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

बता देगी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा वही 13 और 14 मई को मौसम खराब रहेगा।12 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है।

वहीं बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। सुंदरनगर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और धौलाकुआं का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार हो गया है।

मौसम खुलते सैलानी बर्फ के दीदार को अटल टनल रोहतांग और सिस्सू पहुंचे। कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी के बाद बंद 25 रूटों पर निगम ने फिर से बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। एक सप्ताह से बंद पड़े कोकसर और दारचा के बिजली ट्रांसफार्मरों को भी सुचारू कर दिया है। पांगी-किलाड़ मार्ग तिंदी के पास भूस्खलन के चलते पांगी की ओर बंद हो गया है। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9, कुकुमसेरी में माइनस 0.6, कल्पा में 1.5, नारकंडा में 4.2, कुफरी में 7.2, शिमला में 10.5, धर्मशाला में 12.2 और नाहन में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

धौलाकुआं 34.5

हमीरपुर 33.5

मंडी 31.6

कांगड़ा 30.7

सुंदरनगर 30.6

नाहन 29.5

सोलन 28.0

धर्मशाला 27.0

शिमला 22.0 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles